कैटरीना कैफ संग रोका की अफवाहों पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, बोले….

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से ऐसी खबरें हैं कि वह कटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही कलाकारों ने अभी तक इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। बीते दिनों अफवाह उड़ी कि विक्की ने कटरीना से सगाई कर ली है। लेकिन इन खबरों पर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ था. अब विक्की कौशल ने अब अपनी सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.

विक्की कौशल  ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा, “इस तरह की खबरें आपके दोस्त (मीडिया) ही फैलाते हैं. जल्द ही मैं सगाई भी करुंगा.. जब समय होगा. वो भी टाइम जल्द आएगा.” विक्की कौशल ने इंटरव्यू में ये तो नहीं बताया कि वो किससे सगाई करेंगे. लेकिन ये बातें सुर्खियों में है कि उनकी पार्टनर कैटरीना कैफ  ही होंगी. बता दें कि इसी साल अगस्त में विक्की और कैटरीना की सगाई की खबरें आई थीं. लेकिन एक्ट्रेस को प्रवक्ता ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए कहा था कि दोनों की कोई रोका सेरेमनी नहीं हुई है.

कैटरीना कैफ  उस समय ‘टाइगर 3’ के लिए रूस रवाना हो रही थीं, जब ये खबरें आई थीं. कैटरीना पिछले महीने ही फिल्म की शूटिंग कर वापस भारत लौटी हैं. बता दें कि बीते दिनों विक्की कौशल  की फिल्म ‘सरदार उधम’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कैटरीना कैफ सहति कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *