
ये जो वीडियो आप देख रहे है इंदौर की भूरी टेकरी का बताया जा रहा है l ये वीडियो कल दिन भर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और जिसने भी इसे देखा उसने नगर निगम को जम कर कोसा l गाडी के पिछले पहिये में गाय की गर्दन कैसे फंसी यह सवाल उठा l वीडियो निगम अधिकारियों की निगाह में भी आया l उसके बाद रात को सफाई दी गयी lनिगम की गौशाला में गाय सकुशल स्वस्थ एवं सुरक्षित हैlनिगम के गाड़ी से गाय को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची निगम की सफाई आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा गाय के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के संबंध में अपर आयुक्त कोंडवाड़ा श्री देवेंद्र सिंह से जानकारी ली गई !श्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि भूरी टेकरी पर आवारा पशु गाय विचरण कर रही थी तथा क्षेत्रीय नागरिकों को मार भी रही थी, जिस पर क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा जोन क्रमांक 19 के सीएसआई को गाय को पकड़ने के लिए कहा गया ! उक्त क्रम में सीएसआई द्वारा गाय को पकड़ने के लिए कोंडवाड़ा की टीम बुलाई जाने पर कोंडवाड़ की टीम गाय पकड़ने गई!
आवारा पशु विचरण पर रोक तथा क्षेत्रीय नागरिकों की दुर्घटना की संभावना एवं क्षेत्रीय नागरिकों के शिकायत पर सीएसआई द्वारा गाय को पकड़ने हेतु निगम की टीम बुलाई थी इसलिए जीप से पहुंची टीम गाय को पकड़ने लगे पकड़ने के दौरान गाय द्वारा जीप के पहियों के बीच अपना सर फंसा लिया, निगम की टीम द्वारा गाय का सिर जीप से सावधानी एवं सुरक्षापूर्वक गाय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निकाला गया और गाय को सुरक्षित रूप से ट्राले में बिठा लिया गया एवं गौशाला में गाय को भेजा गया! श्री सिंह ने बताया कि गाय पूर्ण रूप से स्वस्थ और सकुशल है गाय को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है गाय अभी निगम की यशवंत सागर स्थित रेशम केंद्र की गौशाला में रखी गई है और गाय सुरक्षित है! …