
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, २४ अक्टूबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:२७
सूर्यास्त: ? ०५:४०
चन्द्रोदय: ? १९:५९
चन्द्रास्त: ?०९:३४
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? चतुर्थी (२९:४३ तक)
नक्षत्र ? रोहिणी (२५:०२ तक)
योग ? वरीयान् (२३:३५ तक)
प्रथम करण ? बव (१६:२१ तक)
द्वतीय करण ? बालव (२९:४३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? वृष
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:३८ से १२:२३
अमृत काल ? २१:२५ से २३:१३
विजय मुहूर्त ? १३:५३ से १४:३८
गोधूलि मुहूर्त ? १७:२६ से १७:५०
निशिता मुहूर्त ? २३:३५ से २४:२७
राहुकाल ? १६:१३ से १७:३७
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:०१ से १३:२
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (२५:०२ तक)
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? कैलाश पर (२९:४३ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
करवा (करक) चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि १९:५९, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा) आदि के लिये तुला-धनु लग्न प्रातः ०६:३५ से ११:३३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – २९:५७ से ०८:१८
वृश्चिक – ०८:१८ से १०:३७
धनु – १०:३७ से १२:४१
मकर – १२:४१ से १४:२२
कुम्भ – १४:२२ से १५:४८
मीन – १५:४८ से १७:११
मेष – १७:११ से १८:४५
वृषभ – १८:४५ से २०:४०
मिथुन – २०:४० से २२:५५
कर्क – २२:५५ से २५:१६
सिंह – २५:१६ से २७:३५
कन्या – २७:३५ से २९:५३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०६:२५ से ०८:१८
शुभ मुहूर्त – ०८:१८ से १०:३७
चोर पञ्चक – १०:३७ से १२:४१
शुभ मुहूर्त – १२:४१ से १४:२२
रोग पञ्चक – १४:२२ से १५:४८
शुभ मुहूर्त – १५:४८ से १७:११
शुभ मुहूर्त – १७:११ से १८:४५
रोग पञ्चक – १८:४५ से २०:४०
शुभ मुहूर्त – २०:४० से २२:५५
मृत्यु पञ्चक – २२:५५ से २५:०२
अग्नि पञ्चक – २५:०२ से २५:१६
शुभ मुहूर्त – २५:१६ से २७:३५
रज पञ्चक – २७:३५ से २९:४३
शुभ मुहूर्त – २९:४३ से २९:५३
चोर पञ्चक – २९:५३ से ३०:२५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये संतोषजनक रहेगा। आज आप धन को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे लेकिन फिर भी लाभ पाने की योजना चलती रहेगी। आर्थिक कारणों से मन मे चिंता रहेगी फिर भी उजागर नही करेंगे। कार्य व्यवसाय से थोड़े परिश्रम के बाद काम चलाने लायक धन मिल जायेगा। परिजनों अथवा रिश्तेदारों से आपसी संबंधों में व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी स्वार्थवश व्यवहार करेंगे। घर के लोग आज आपकी निश्चिन्त प्रवृति के चलते नाराज हो सकते है। संध्या बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन में स्पष्टता रखें। पर्यटन की योजना बनाएंगे।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी लेकिन आपकी मौज शौक की प्रवृति के पीछे खर्च अधिक होगा। घर मे सुख सुविधा के सामान की बढ़ोतरी होगी। आज के दिन आपकी मानसिकता बिना परिश्रम किया सुख भोगने वाली रहेगी यह कामना कुछ हद तक पूर्ण भी हो जाएगी परन्तु धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन दैनिक से अतिरिक्त खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा मनोरंजन पर खर्च बढेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन भी संघर्षमय रहेगा। मध्यान तक लगभग सभी कार्य अव्यवस्थित रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई उलझन पड़ेगी। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को पेट, कमर अथवा जोड़ो संबंधित परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे भी किसी सदस्य से उग्र वार्ता होने की संभावना है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी सोची अधिकांश योजनाए निर्विरोद्ध सफल होंगी। खासकर महिलाये कार्यो के मन इच्छित रूप से होने पर दिन भर प्रसन्न रहेंगी। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ भी किसी ना किसी रूप में आज अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातको को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है प्रयासरत रहें। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। पति-पत्नि ने मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा का भरपूर लाभ मिलेगा लेकिन संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। आज महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। आज आप पुरानी स्मृतियां ताजा होने से कुछ समय के लिए काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा। व्यवसायियों को नियमित कार्यो से मध्यम आय होगी धन को लेकर ज्यादा हाथ-पैर ना मारे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही मिलेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा। महिलाये भक्ति भावना से सराबोर रहेंगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु अंत समय मे किसी कारणवश निरस्त भी हो सकते है। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए हानिकर रहेगा। दिन के प्रथम भाग में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन बेचैन रहेगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में दुखद घटना होने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरी पेशा जातको पर आकस्मिक कोई संकट आ सकता है अधिकारियों से बच कर रहें। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे जिसकारण सम्मान हानि हो सकती है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। महिलाओ को शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु सम्बन्धो को लेकर आपकी लापरवाही स्नेही जनों से दूरी बनायेगी। दिन के आरम्भ में व्यवसाय संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज अधिकारी वर्ग के निकट रहने से आसानी से अपनी कामना सिद्धि कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि लेंगी लेकिन सुख सुविधाओं को लेकर असंतुष्ट भी रहेंगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिये तोड़-फोड़ करने की योजना बनायेंगे। नये कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। प्रातः काल से ही मन मे धन लाभ की कामना लगी रहेगी इसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म लगाते रहेंगे लेकिन धन की आमद मध्यान पश्चात ही संभव हो सकेगी। आज पुराने धन की वापसी होने पर प्रसन्न रहेंगे। महिलाये खरीदारी पर धन खर्च करेंगी अज्ञानता में हानि होने की संभावना है सतर्क रहें। आपकी जरूरत लोगो को आज अधिक रहने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही। संतानो को लेकर चल रही चिंता आज कम होगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि के बल से धन एवं सम्मान का लाभ पायेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि निखरेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आपकी राय की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकारी वर्ग आप के ऊपर प्रसन्न रहेंगे। कुछ दिनों से मन मे चल रही दुविधा का आज कुछ ना कुछ हल अवश्य निकल आएगा। लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आज भी दिन परेशानी भरा रहेगा फिर भी खर्चो पर नियंत्रण रहने से ज्यादा भर नही पड़ेगा। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा फिर भी महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिए आज का दिन भी उतारचढ़ाव वाला ही रहेगा। आस-पास का वातावरण आपको ना चाहते हुए भी क्रोध करने पर मजबूर करेगा। कार्य क्षेत्र एवं परिवार में भी महिला वर्ग से तकरार होने की सम्भवना है। भाई-बंधु अथवा पड़ोसियों के साथ मामूली बात का बतंगड़ बनने से मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। कार्य व्यवसाय पर भी व्यवस्था की कमी रहने के कारण व्यवधान आएंगे। आज आप जिस लाभ एवं सम्मान के अधिकारी है वह परिचित व्यक्ति से मतभेद कारण नही मिल सकेगा। महिलाओ में भी अहम की भावना अधिक रहेगी नुकसान भले ही हो जाये परन्तु झुकेगी नही। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको अकस्मात धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओ से किसी पुरानी बात को लेकर खींच-तान होने की संभावना भी है। महिलाये आज किसी अन्य महिला से मन ही मन इर्ष्या का भाव रखेंगी। घरेलू अथवा अन्य कार्य भी रूखे मन से करेंगी। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृति से अस्त-व्यस्त रहेगा फिर भी आज कोई भी आपके सामने शिकायत या आपकी आलोचना नही करेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता मन दुख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।———————-?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 अक्टूबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:44 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:51 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात 01:01 बजे तक रहेगा बाद मे मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:21 से 05:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:48 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज करक चतुर्थी करवा चौथ , चंद्रोदय रात्रि 08:21 बजे , दशरथ चतुर्थी , संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थापना दिवस , रोहिणी व्रत ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको शारीरिक व्यग्रता रहेगी । निवेश संभलकर करे । आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दे । खर्च पर अंकुश रखे । मित्रों के साथ रुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे ।
वृषभ :~ आज आप बडो – बूढ़ों और मित्रों से मिलेंगे । नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता स्थायी रहेगी । मध्याहन के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड सकता है । स्वजनों पर खर्च होगा । उनसे मतभेद भी रहेंगे । कोर्ट – कचहरी से संभलकर रहे ।
मिथुन :~ आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है । व्यापार में वृद्धि के साथ – साथ सफलता और उधारी वसूल होगी । उपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि कार्य सफलता और लाभ दिलवाएगी । आकस्मिक लाभ हो सकता हैं ।
कर्क :~ आज आपके दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा । शारीरिक आलस्य और शिथिलता रहेगी । पेट की व्याधि रहेगी । कार्य में भाग्य साथ नही देगा । व्यापारी को उगाही का धन मिल सकेगा । मान – प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा ।
सिंह :~ आज आप आचारविचार पर संयम तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहे । शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक होने से स्वास्थ्य भी अस्वस्थ हो सकता है । आकस्मिक लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । नकारात्मकता को अपने से दूर रखे ।
कन्या :~ आज आपको कलाक्षेत्र के प्रदर्शन एवं सामाजिक यश – कीर्ति और मान – सन्मान प्राप्त होगा । व्यावसाय में भागीदारों के लिए अनुकूल है । व्यापारियों को उधारी वसूल हो सकती है । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम – गरम हो सकता है । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
तुला :~ किसी भी कार्य को आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से कर सकेंगे । मन शांत रखे । पारिवारिक वातावरण आनंददायक शांतिप्रद रहेगा । वाणी संयमित रखे । कलाकारों के लिए दिन शुभ है , उनके कार्य निपुणता और कला को दिखाने का अवसर मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज विद्यार्थीयों के लिए समय अनुकूल है । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । मनोबल दृढ और आत्मविश्वास रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । फिर भी हर कार्य को शांति से करे । व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
धनु :~ आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन और कीर्ति की हानि होगी , परंतु मध्याहन के बाद मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों मे रहेगा और प्रसन्न रहेंगे । स्वभाव में प्रेम भाव बढेगा । विद्यार्थीयों के लिए दिन शुभ है ।
मकर :~ आज आपके मान – सन्मान में वृद्धि होगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । मध्याहन के बाद आकस्मिक घटना से मानसिक स्वस्थता से अस्वस्थता हो जाएंगे । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । व्यवसाय की चिंता रहेगी । मकान और स्थाई संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच – विचारकर कार्य करे ।
कुंभ :~ आज आप अपने खर्च पर नियंत्रण के साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखे । जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न आए और नकारात्मक विचार भी मन से दूर रहे । किसी सृजनात्मक या कलात्मक प्रवृत्ति रहेगी ।
मीन :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । नए कार्य हेतु शुभ है । मध्याहन के बाद स्वभाव क्रोधित होगा । इसलिए वाणी और व्यवहार मे संतुलन रखे । नकारात्मक विचारों को हावी न होने दे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।