
उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि इस वारदात को तीन अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है. संजय खोखर मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत के लिए निकले थे, उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.
इस घटना को लेकर स्थानीय और बीजेपी से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रसाशन ने कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है.