T20 World Cup जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जूते में भरकर पी बीयर – देखे विडीओ

ऑस्ट्रेलिया  ने रविवार को इतिहास रच दिया. उसने न्यूजीलैंड को दुबई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 8 विकेट से हराकर पहली बार इस फॉर्मेट में विश्व खिताब जीता.इससे  पहले ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्डकप कई बार जीत  चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये जीत बहुत बड़ी है क्योंकि क्रिकेट पंडित उसे जीत का दावेदार मानने को तैयार ही नहीं थे. ख़ैर, ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंदाज़ में मैच जीत कर बता दिया कि शेर वापस आ गया है. मैच जीतने के बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी रातभर जश्न में डूबे रहें.

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी अपनी जीत को एन्जॉय कर रहे हैं. डेविड वॉर्नर समेत कई खिलाड़ियों ने जूते में बीयर डालकर पी रहे हैं. इस वीडियो को आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर कई कमेंट्स भी कर रहे हैं.

इसके अलावा पार्टी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी जश्न में डूबे नज़र आ रहे हैं. आईसीसी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. ये भी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *