ट्रक को ओवरटेक कर रहा था बाइक सवार, गहरी खाई के पास बिगड़ा बैलेंस और फिर हुआ कुछ ऐसा – देखें Shocking विडीओ

अक्सर पतली सड़कों पर जगह कम होने की वजह से ट्रैफिक जाम हो जाता है और ऐसे में बाइक सवार ज्यादातर बड़ी गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की. जिसके बाद उस बाइक सवार के साथ जो हुआ वो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

 

श्रीनगर से लद्दाख के रास्ते में जोजिला पास पर दो बाइक सवार युवक कीचड़ से भरी चिकनी सड़क पर पहाड़ों के बीच से निकल रहे थे और आगे लोहे के पाइप से भरा ट्रक जा रहा था. इस बीच ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अचानक एक बाइक सवार युवक नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल गई, लेकिन फुर्ती दिखाते हुए फौरन उसने खुद को संभाल लिया.

हैरान करने वाली बात है कि जहां बाइक फिसली वहां से महज 2 कदम दूर गहरी खाई थी. अगर बाइक सवार खुद को नियंत्रित नहीं कर पाता तो शायद एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी. इस बाइक सवार युवक के पीछे चल रहे दूसरे बाइक सवार ने यह वीडियो बनाया.

बता दें कि श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच जोजिला पास एक अहम मार्ग है, जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक पहाड़ी रास्ते के तौर पर जाना जाता है. यह वीडियो भूपेंदर जाट नाम के एक युवक ने शेयर किया. यह वाक्या पिछले महीने का है, लेकिन यूट्यूब पर इसे रविवार को शेयर किया गया. इस वीडियो को अब तक 5100 से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, इस वीडियो में दिखाया गया दृश्य वैध है और बेहद जोखिम भरा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *