धार । पति ने पत्नी के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या , मृत्तक आरोपी की पत्नी पर रखता था बूरी नजर पहले मंदिर में दर्शन करवाए, शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

पति ने पत्नी के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या
मृत्तक आरोपी की पत्नी पर रखता था बूरी नजर
पहले मंदिर में दर्शन करवाए, शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट
पहचान नहीं हो इसलिए चेहरे पर डाल दिया पेट्रोल

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) ग्राम सागौर से गुम हुए व्यक्ति की हत्या में पुलिस को सफलता मिल गई हैं, करीब 15 दिन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दंपत्ति काे गिरफ्तार किया है। जिन्होंने हत्या करने की बात कबूल की हैं, आरोपियों ने महिला पर बूरी नजर रखने की बात पर युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी पति व मृतक दोनों पिछले दो साल से दोस्त थे, इसी दौरान मृत्तक घर अाता तो महिला के पति की गैरमौजूदगी में संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था, पुलिस ने मामले में आरोपी दगडु उर्फ मुन्ना पिता सुखराम व संगीता पति मुन्ना को गिरफ्तार किया है।
हत्या की बनाई योजना

सागौर थाना प्रभारी राजेंद्र भदौरिया ने बताया कि 1 नवंबर को महिला ज्योति नाम की महिला ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी कि उसका पति मृत्युंजय उर्फ सोनू निवासी हाजी कॉलोनी कुम्हार भटटा घर से लापता हो गया हैं, पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। इस दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि मृत्तक का संदेही दगडु के घर पर आना जाना था, पुलिस संदेही को लेकर आई व उसकी पत्नी तथा दगडु से अलग-अलग पूछताछ शुरु की। जिसमें दगडु ने बताया कि मृतक सोनू कांच की कंपनी में मजदूरी करता था, दो साल पहले उससे दोस्ती होने पर घर आने लगा। तथा दगडु की गैर मौजूदगी में आकर पत्नी संगीता के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा, यह बात पत्नी के बताने के बाद दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई व मृत्तक को बुराहनपुर जिले के शिवाबाबा के दर्शन करने के लिए ले 30 अक्टूंबर को फोन किया।
शराब पिलाकर गला दबाया
आरोपियों के फोन के बाद मृत्तक घर से सागौर क्षेञ के रेलवे ट्रेक पर मिला, जहां से तीनों एक ही बाइक पर 150 किलो मीटर से अधीक बुराहनपुर जिले के शिवा बाबा मंदिर पहुंचे, यहां पर पहले सभी ने दर्शन किए। जिसके बाद हरदा के जंगल लेकर आए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जंगल पहुंचकर पहले शराब पी व नशा होने पर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी, इधर मृतक की पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने बाइक से पेट्रोल निकाला व चेहरे पर डालकर उसे जला दिया। साथ ही आरोपियों ने कपडे, जुते, जैकेट व मोबाईल समीप की नदी में फैंक दिया व एक लॉज में घटना वाले दिन रुके व अगले दिन घर आ गए।
शव की पहचान
उनि गरिमा शाक्यवार ने बताया कि आरोपी के घर पर मृतक का आना-जाना था, इसके चलते ही पुलिस ने शंका के आधार पर दोनों से पूछताछ की थी। आरोपियों बताए हुए स्थान पर पुलिस टीम पहुंची तो झाडियों के बीच में एक शव मिला, जिसकी पहचान मृतक के भाई शिवशंकर ने की, इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार देर शाम हत्या सहित अन्य धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *