Preity Zinta बनी जुड़वां बच्चों की मां, ये रखे हैं बच्चों के नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 46 साल की उम्र में प्रीति जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। मालूम हो कि प्रीति ने साल 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ संग शादी की थी।

सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट:-प्रीति ने सोशल मीडिया के जरिए यह गुडन्यूज शेयर करते हुए लिखा, मैं आज आप सभी के साथ अच्छी खबर शेयर करना चाहती थी। जीन और मैं बहुत खुश हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार – जीन, प्रीति, जय और जिया।’

ये एक्टर्स भी सरोगेसी से बने पेरेंट्स:-मालूम हो कि सरोगेसी का रास्ता चुनने वाली प्रीति जिंटा पहली सिलेब्रिटी नहीं हैं। उनसे पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट बन चुके हैं जिसमें करण जौहर, सनी लियोनी और एकता कपूर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *