समंदर से बाहर निकला ऐसा भयानक जीव, देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए – देखे SHOCKING विडीओ

सोचिए कि आप समुद्र किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकले हैं. वहीं, सामने से अचानक एक अजीबोगरीब जानवर आपकी ओर तेजी से भागता हुआ आ जाए, तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या होगी? जाहिर-सी बात है कि आप उसे देखते ही उल्टी दिशा में दौड़ लगा देंगे. आप उससे बचने की हरसंभव कोशिश करेंगे. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही अजीबोगरीब जानवर का वीडियो सामने आया है ,जो सीधा समंदर से निकलकर बीच पर टहल रहा है. इसे देखकर किसी को भी बेहोशी आ जाए.

 

 

ये वीडियो क्लिप किस जगह का है, ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन ये समंदर के किनारे का सीन है. यहां एक बड़ा छिपकली जैसा जानवर बीच पर चहलकदमी कर रहा है. देखने में ये इतना भयानक है कि डर से किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है. दिलचस्प बात ये है कि ऐसा जानवर शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा. यूज़र्स भी इसे देखकर पहचानने में जुटे हैं कि आखिर ये है क्या ?

अजीबोगरीब जानवर का नाम है क्या ?
वीडियो को Instagram पर oceanic.touch नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यूज़र ने कैप्शन में लिखा गया है – अगर आप समुद्र के किनारे मिनी गॉडज़िला को अपनी ओर आता देखेंगे, तो आप क्या करेंगे? वाकई वीडियो में जिस तरह ये भयानक जानवर आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है, वो काफी डरावना है. बीच पर लोग टहलते हुए भी दिख रहे हैं, लेकिन वे उससे काफी दूर हैं. शायद इसीलिए उनकी नज़र इस पर नहीं पड़ी है, वरना इसे देखने के बाद तो कोई भी उल्टे पांव भागना शुरू कर देगा.

लोगों ने कहा – Mini Godzilla है ये
इस वीडियो अब तक हज़ारो लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. कुछ लोगों ने आपस में डिस्कशन करना शुरू कर दिया कि आखिर ये कौन सा जानवर है. कुछ यूज़र्स का कहना था कि ये इगुआना जैसा लग रहा है, जबकि कई लोगों ने इसकी तुलना जुरासिक पार्क फिल्म से कर दी. इतना ही नहीं एक यूज़र ने तो ये भी कहा कि – वीडियो बनाने से अच्छा है कि वहां चीखते-चिल्लाते हुए भाग लिया जाए, क्योंकि ये बेहद भयानक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *