फोटो में दिख रहा ये शख्स आज है भारत का अरबपति बिजनेसमैन, पहचानें कौन है ये 17 साल का लड़का?

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां कोई भी वीडियो या फिर पोस्ट आते ही वायरल हो जाती है.इनमें कई तस्वीर दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ को देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार यूजर्स ऐसी-ऐसी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें देखकर अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं। इसी कड़ी में एक पुरानी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसे पहचानना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।

इस तस्वीर को जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने शेयर की है। इस तस्वीर में एक 17 साल का लड़का दिख रहा है, जो फन करते हुए नजर आ रहा है। पहली नजर में इस तस्वीर को देखकर लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन, जब इसकी सच्चाई सामने आई तो सब चौंक गए। क्योंकि, यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि खुद आनंद महिन्द्रा की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, किस तरह वह अपने दोस्तों के साथ वीकेंड बिताया करते थे। उस वक्त उन्हें ट्रक राइड्स करना काफी पसंद था’। बताया जा रहा है यह तस्वीर साल 1972 की है। उस वक्त वो 17 साल के थे।

आनंद महिन्द्रा की पुरानी तस्वीर वायरल:-ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आनंद महिंद्रा पैंट शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। बैंकग्राउंड में एक मैदान दिख रहा है। अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, आठ सौ से ज्यादा लोगों ने तस्वीर को रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पर यूजर्स लगातार कमेंट किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *