आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, २१ नवम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:४८
सूर्यास्त: ? ०५:२२
चन्द्रोदय: ? १८:३९
चन्द्रास्त: ?०८:२३
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: शरद्
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वितीया (१९:४७ तक)
नक्षत्र ? रोहिणी (०७:३६ तक)
योग ? सिद्ध (२९:५१ तक)
प्रथम करण ? गर (१९:४७ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मिथुन (२१:१० से)
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४२ से १२:२४
अमृत काल ? २४:४७+ से २६:३६+
द्विपुष्कर योग ? ०७:३६ से १९:४७
विजय मुहूर्त ? १३:४८ से १४:३०
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०८ से १७:३२
निशिता मुहूर्त ? २३:३६ से २४:३०
राहुकाल ? १५:५९ से १७:१८
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:०३ से १३:२२
होमाहुति ? चन्द्र (०७:३६ तक)
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (०७:३६ तक)
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम २१:१० से)
शिववास ? सभा में (१९:४७ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विवाहादि मुहूर्त वृश्चिक लग्न प्रातः ०६:५५ से ०८:५०, मीन लग्न दोपहर ०२:०८ से दोपहर ०३:३५, सिंह-कन्या-तुला लग्न रात्रि ११:४२ से प्रातः ०६:२८ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०८:११ से दोपहर १२:१३ तक, वाहन क्रय-विक्रय+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०८:१२ से दोपहर १२:१३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०७:३६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (वे, वो, क, की) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ३०:२८ से ०८:४७
धनु – ०८:४७ से १०:५१
मकर – १०:५१ से १२:३२
कुम्भ – १२:३२ से १३:५८
मीन – १३:५८ से १५:२१
मेष – १५:२१ से १६:५५
वृषभ – १६:५५ से १८:५०
मिथुन – १८:५० से २१:०५
कर्क – २१:०५ से २३:२६
सिंह – २३:२६ से २५:४५
कन्या – २५:४५ से २८:०३
तुला – २८:०३ से ३०:२४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:४७ से ०७:३६
रज पञ्चक – ०७:३६ से ०८:४७
शुभ मुहूर्त – ०८:४७ से १०:५१
चोर पञ्चक – १०:५१ से १२:३२
शुभ मुहूर्त – १२:३२ से १३:५८
रोग पञ्चक – १३:५८ से १५:२१
चोर पञ्चक – १५:२१ से १६:५५
शुभ मुहूर्त – १६:५५ से १८:५०
रोग पञ्चक – १८:५० से १९:४७
शुभ मुहूर्त – १९:४७ से २१:०५
मृत्यु पञ्चक – २१:०५ से २३:२६
अग्नि पञ्चक – २३:२६ से २५:४५
शुभ मुहूर्त – २५:४५ से २८:०३
रज पञ्चक – २८:०३ से ३०:२४
शुभ मुहूर्त – ३०:२४ से ३०:४८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप दिन भर मन ही मन खयाली पुलाव पकाएंगे इनको सार्थक बनाने के लिए कोई ना कोई अभाव बाधा डालेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे शंकालु प्रवृत्ति रहने से किसी भी निर्णय को खुल कर नही ले सकेंगे। अधिकांश कार्यो के निर्णय अन्य के ऊपर डाल देंगे। आज आप फिजूल के झगड़े झंझटो से बच कर रहेंगे परन्तु फिर भी किसी अन्य के आपत्तिजनक व्यवहार के कारण माहौल उग्र बनेगा। धन संबंधित कार्यो में मध्यम सफलता मिलेगी। परिवार में थोड़ी खींच-तान के बाद भी स्थिति गंभीर नही बनेगी। संध्या पश्चात मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी शुभ फलो की प्राप्ति कराएगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध
वाले स्वभाव पर अंकुश लगाएं प्रेम संबंध में खटास बनेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें जल्दबाजी में लिए अधिकांश निर्णय गलत साबित हो सकते है। सामाजिक कार्यो में योगदान के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडंबर युक्त जीवन पर खर्च अधिक रहेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन के प्रारंभ में आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने आगे किसी की नही चलने देंगे जिस वजह से हानि संभावित रहेगी। कार्य व्यवसाय की गति भी धीमी रहेगी। घरेलू आवश्यकता पूर्ति करने में असमर्थ अनुभव करेंगे। अतिआत्मविश्वास से बचें आज आपके अधिकांश निर्णय गलत निकलेंगे। परन्तु संध्या के समय व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी धन लाभ भी काम चलाऊ हो जाएगा। आगे की योजनाओं पर खर्च करेंगे। महिलाये आज ईर्ष्यालु प्रवृत्ति से ग्रसित रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं के कारण से हास्य के पात्र बनेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आप सुख शांति से व्यतीत करेंगे। कार्य व्यवसाय में छोटी-मोटी बाधाएं आती रहेंगी लेकिन आप इनकी परवाह नही करेंगे। धर्म-आध्यत्म के प्रति गहरी आस्था कर्म पथ से डिगने नही देंगी। कम समय में ज्यादा लाभ कमाने के प्रलोभन भी मिलेंगे परन्तु ये कुछ ही समय प्रभाव दिखाएंगे आज आपके आचरण से किसी का अहित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। भाई-बंधुओ में कुछ समय के लिए अनबन गृहस्थ का वातावरण बिगाड़ेगी किसी बुजुर्ग के सहयोग से स्थिति सामान्य बनेगी फिर भी मन मे क्षोभ बना रहेगा। व्यावसायिक यात्रा की संभावना है लेकिन ज्यादा लाभदायक नही रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको सरकारी पक्ष से लाभ कराएगा आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा बेहतर रहेगी। खर्च भी अनावश्यक रहेंगे दिखावे पर ज्यादा खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ ना कुछ त्रुटि अवश्य रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियों से धन सम्मान मिलने पर भी मन मे किसी चीज की कमी खलेगी। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदिकी आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी दिनचर्या आर्थिक कारणों से उथल-पुथल रहेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने पर भी एकाग्रता की कमी रहेगी कार्यो को बेमन से करने के कारण आरम्भ करने से पहले ही सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे। आर्थिक लाभ परिश्रमानुसार अवश्य होगा परन्तु उधार के व्यवहारों के कारण बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। महिलाओं को भी आज गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। पूर्व नियोजित यात्रा पर्यटन की योजना शारीरिक अथवा किसी अन्य कारण से निरस्त करनी पड़ेगी जिससे खास कर सन्ताने निराश होंगी। धर्म लाभ मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दोपहर तक दिनचर्या सामान्य रहेगी। जोड़ तोड़ करके कार्य चलते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय दोनों में थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी फिर भी लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परन्तु संध्या बाद स्थिति प्रतिकूल होने पर विशेष कर सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक रहेगी। आकस्मिक दुर्घटना चोटादि का भय है। परिजनों की छोटी मोटी बातों का बुरा ना माने भाई बंधुओ से भी व्यर्थ बहस ना करें विवाद बढ़ सकता है। महिलाये आज किसी कारणवश स्वयं को लाचार अनुभव करेंगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको लगभग सभी कार्यो में सफलता दिलाएगा जहां असफल होंगे वहां कारण किसी अन्य की दखलंदाजी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को जटिल कार्य सौंपे जाएंगे जिससे आरंभ में थोड़ी असुविधा रहगी परन्तु बाद में वही कार्य लाभ के साथ सम्मान भी दिलाएगा। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे फिर भी आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा इंतजार एवं किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी। महिलाये कार्य बोझ के कारण चिड़चिड़ी रहेंगी फिर भी घरेलू दिनचर्या को बिगड़ने नही देंगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज धन की प्राप्ति जितनी सुगम रहेगी खर्च भी उतनीं ही जल्दी हो जाएगा। खर्चो पर नियंत्रण ना रहने से आर्थिक उलझने बनेगी। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज निवेश ना करें धन फंसने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले जातक कार्यो की अधिकता से परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ दिन भर होता रहेगा अगर खर्च पर नियंत्रण रख सके तो यह धन आने वाले समय मे अतिउपयोगी सिद्ध होगा। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग से उचित मार्ग दर्शन मिलेगा फिर भी स्वभाव में जल्दबाजी के कारण इसका लाभ कम ही उठा पाएंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पूर्वार्ध व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यवसायी एवं नौकरी वाले लोग अपूर्ण कार्य पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगे फिर भी कुछ कार्य अधूरे रह सकते है। परिश्रम की अधिकता एवं स्वास्थ्य की अनदेखी के कारण शारीरिक रूप से कमजोरी थकान रहेगी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा परन्तु लाभ दिलाने में सहायक नही रहेगा। हतोत्साहित ना हो आशानुकूल ना सही काम चलाने लायक लाभ अवश्य होगा। पति पत्नी अथवा किसी अन्य से गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च आज सोच समझ कर ही करें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके मन मे कुछ ना कुछ उधेड़-बुन लगी रहेगी। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनाएंगे लेकिन आर्थिक कारणों से पीछे हटना पड़ेगा। गलती करने पर भी ना मानने के कारण घर एवं बाहरी लोगो से बुरा-भला सुनना पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन प्राप्ति अल्प मात्रा में होगी। खर्चे आज आवश्यकता पर ही करेंगे। महिलाओं का विपरीत व्यवहार घर मे कलह कराएगा। संध्या के बाद से मन मे चंचलता अधिक रहेगी पल पल में बातों से पलटेंगे जिससे परिजनों के साथ मित्रो को भी असुविधा होगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। प्रातः काल किसी योजना के पूर्ण होने से धन आगम होगा। आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी कार्य भी समय से पूर्ण होंगे लेकिन यात्रा का मन बनने से आवश्यक कार्य मे बदलाव करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक सम्बन्ध आज दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 नवंबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात्रि 07:48 बजे तक रहेगी बाद तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:36 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र प्रातः 07:36 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे रात्रि 09:10 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:17 से 05:36 बजे तक रहेगा । अभिजीत दोपहर 11:49 से 12:33 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका खर्च का विशेष योग है । धन संबंधी एवं लेन – देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखे । किसी से विवाद न हो , इसका ध्यान रखें । मित्रों एवं परिजनो से मनमुटाव और स्वास्थ्य बिगड सकता है । दिन मध्यम फलदायक है ।

वृषभ :~ आज आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी । मानसिक वैचारिक स्थिरता रहने से लगन के साथ काम कर पाएंगे । आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे । आर्थिक योजना बना सकेंगे । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन :~ आपका आज का दिन कष्टदायक होने से हर कार्य में सावधानी बरतें । परिवारिक अनबन हो सकती है । उग्रता एवं आवेग पर अंकुश में रखें नही तो बात बिगड़ सकती है । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें ।

कर्क :~ आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक है। आय में वृद्धि होगी । अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा । मित्रों से भेंट होगी । स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा । व्यापार में लाभ होगा । शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । चिंता से मुक्ति रहेंगे ।

सिंह :~ आज आप के व्यवसाय मे बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है । हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा । सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा । आरोग्य अच्छा रहेगा ।

कन्या :~ आज आपका दिन अच्छा रहेगा । स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे । विदेश से स्नेहिजनों के समाचार से आनंद होगा । भाई – बंधु से लाभ हो सकता है । आर्थिक लाभ का दिन है ।

तुला :~ आज आप नए कार्य का आरंभ करे । भाषा और व्यवहार पर संयम रखे जो हित में होगा । द्वेष से दूर रहे तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । हो सके तो पानी और स्त्री से दूर रहें । गहन चिंतन से मन की शांति प्राप्त कर पाएँगे ।

वृश्चिक :~ आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा । स्वंय के लिए समय निकालेंगे । मान – सम्मान में वृद्धि होगी । वाहन सुख मिलेगा ।

धनु :~ आज आप का दिन आर्थिक लाभ का है । घर में शांति और आनंद का माहौल रहने से मन रहेगा । नौकरी वालों को लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा । कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपके नीचे कार्य करनेवालों का सहयोग मिलेगा ।

मकर :~ आज आप चिंतित और दुविधा मे रहने से किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगें । महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि भाग्य साथ नहीं देगा । उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता रहेगी । निरर्थक व्यय बढ़ेगा ।

कुंभ :~ आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा , इस कारण मानसिक व्यग्रता होगी । धनोपार्जन की योजना बन सकती है । जमीन , मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखे । विद्यार्थीयों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन नही रखे ।

मीन :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक होगा , सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी। वैचारिक स्थिरता से कार्य अच्छी तरह से पूर्ण होंगे । महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है । कार्य में सफलता मिलेगी । मान – सम्मान मिलेगा , प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *