पंडाल में लगी आग मगर फिर भी खाना खाते रहे मेहमान, वायरल वीडियो देख तिलमिलाई पब्लिक – देखे विडीओ

अक्सर आपने देखा होगा कि हम इंडियंस जब कभी शादी में जाते हैं तो वहां मौजूद खाने का स्वाद जी-भरकर उठाते हैं. इस दौरान ना हमे आगे की चिंता होती है ना ही इस बात की लोग क्या कहेंगे, लेकिन क्या हो अगर खाने खाने के दौरान पीछे से कहीं पंडाल में आग लग जाए? तो लोग अपना खाना छोड़कर आग बुझाने जाएंगे या नहीं इन दिनों इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखने के बाद आप भी एक पल के लिए तो जरूर हैरान रह जाएंगे.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक शादी समारोह के दौरान मैरिज हॉल (Marriage Hall) में आग लग गई, अब इसी घटना से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कोई भी हैरत में पड़ जाएगा. शादी समारोह में आए कुछ लोगों को ये बखूबी पता था कि मैरिज हॉल में आग लग गई है लेकिन फिर भी वह बड़े मजे में अपना खाना खाने में मशगूल दिखे. दरअसल इन लोगों को आग की परवाह नहीं थी. इसी घटना के वीडियो को किसी ने पोस्ट कर दिया. जो कि अब हर जगह छाया हुआ है.

यहां देखिए वायरल वीडियो-

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि मैरिज हॉल में आग लगी हुई है लेकिन कुछ ठस से मस होने का नाम ही नहीं ले रहे. वायरल वीडियो  में देखा जा सकता असल में ये वो लोग है जिनकी जिंदगी में खाने से ज्यादा शायद ही किसी चीज के मायने हों. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इन लोगों की सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आपको बता दें कि मैरिज हॉल में लगी आग इतनी भयानक थी कि पंडाल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. खैर गनीमत ये रही कि दूल्हा-दुल्हन  को पंडाल से सेफली रेस्क्यू कर लिया गया था. एक जानकारी के मुताबिक आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों को तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. बताया ये जा रहा है कि आग सबसे पहले खाना बनाने की जगह पर लगी थी, जो बाद में मैरिज हॉल के बाकी एरिया में फैल गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *