
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिसे शायद ही पहले किसी ने देखा हो. कई बार इंटरनेट पर मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाती है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. सांप एक ऐसा जानवर है जिसे देखते ही अच्छे खासे इंसान की बोलती बंद हो जाती है, लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई है उसको देखकर हर कोई हैरान हो रहा है और सोच रहा है कि आखिर ये सांप सामने आया कैसे? दरअसल, एक परिवार अपनी कार में आकर बैठा, तो देखा कि गाड़ी के अंदर एक सांप आराम से बैठा है. घटना के बारे में एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई, जिसमें सांप की कुछ फोटो भी शेयर की गईं हैं. ऑस्ट्रेलिया के एक सांप पकड़ने वाले जोश कैसल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबे चौड़े कैप्शन के साथ घटना के बारे में पोस्ट शेयर किया है.

फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, केवल ऑस्ट्रेलिया में ही ऐसा होता है कि जब आप अपनी कार में वापस आएंगे और शीशे के चारों ओर लिपटे एक अजगर को देखेंगे. कार को ठंडा रखने के लिए पारिवारिक पिकनिक का आनंद लेते हुए एक परिवार ने अपनी खिड़की को थोड़ा खुला छोड़ दिया! जब वे गाड़ी में वापस आ गए! यह कैसा ऑस्ट्रेलियाई है. पीटर का धन्यवाद इस सांप को नॉर्थ ब्रिस्बेन स्नेक कैचर से बाहर निकलवाने के लिए.” पोस्ट हैशटैग #onlyinaustralia और #brisbanesnakecatcher के साथ खत्म हुआ.