जंगल में टूरिस्टों को देख भड़क गए हाथी, गुस्से में आकर पलट दी उनकी गाड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा – देखें Shocking Video

जंगल की दुनिया के बारे में सुनकर ही लोग रोमांचित हो जाते हैं. यही वजह है कि वक्त मिलने पर जंगल की सैर पर जरूर जाना चाहता है. दरअसल जंगल में कई बार ऐसे दुर्लभ नजारे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाता है. इसलिए कहा भी जाता है कि जंगल में कब क्या हो जाए इसकी कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है. हम सभी जानते हैं कि हाथी हाथियों को बहुत समझदार और दयालु माना जाता है लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो वह किसी की भी जान लेने से पीछे नहीं हटते. हाल के दिनों में इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि बिना मतलब किसी को नहीं छेड़ना चाहिए.

वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुधा रामेन ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कम से कम हम तो यह कर सकते हैं कि उन्हें कम से कम उनके घरेलू क्षेत्र में परेशान न किया जाए. जानवरों का अपना निजी स्थान होता है. कृपया उसका सम्मान करें.

देखें Video:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि काफी दूर हाथी दिखाई दे रहा है और उनके सामने ही एक गाड़ी पर कुछ टूरिस्ट दिखाई दे रहे है. जैसे ही हाथी टूरिस्ट की गाड़ी को अपने करीब आते देखता है वो भड़क जाता है और तेजी से दौड़ते हुए गाड़ी की ओर आने लगता है, तभी अचानक कई और हाथी भी बाहर आ जाते हैं और सभी गाड़ी की ओर बढ़ने लगते हैं. हाथी गाड़ी के पास आते ही पूरी ताकत के साथ उसे पलटने लगता है और जैसे ही गाड़ी पलटती सभी टूरिस्ट गाड़ी से नीचे गिर जाते हैं और उठते ही सभी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगते हैं.

तो देखा आपने कि कैसे हाथी के गुस्से का शिकार होना किसी के लिए महंगा पड़ सकता है. हाथी का गुस्सा तना भयंकर होता है कि आपकी जान भी जा सकती है. इस वीडियो को देखने के बाद आप ये तो समझ ही गए होंगे कि कभी किसी जानवर को हमें परेशान नहीं करना चाहिए. क्योंकि अगर आप उनको परेशान करेंगे तो वो भी आपको नहीं छोड़ेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *