आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग?
?रविवार, ०५ दिसम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:५९
सूर्यास्त: ? ०५:२१
चन्द्रोदय: ? ०७:५९
चन्द्रास्त: ?१८:१७
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? प्रतिपदा (०९:२७ तक)
नक्षत्र ? ज्येष्ठा (०७:४७ तक)
योग ? शूल (२४:०७ तक)
प्रथम करण ? बव (०९:२७ तक)
द्वितीय करण ? बालव (१९:३७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? धनु (०७:४६ से)
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:२८
अमृत काल ? २३:१७ से २४:४१
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०७:४७ से २८:५४
विजय मुहूर्त ? १३:५० से १४:३२
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०६ से १७:३०
निशिता मुहूर्त ? २३:४० से २४:३५
राहुकाल ? १५:५९ से १७:१७
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:०७ से १३:२५
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? पूर्व – ०७:४७ तक
अग्निवास ? पृथ्वी (२९:५० तक)
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व ०७:४७ से)
शिववास ? श्मशान में (०९:२७ से गौरी के साथ, २९:५० से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
चंद्रदर्शन आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०७:४७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
ज्येष्ठा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ये, यो, भ, भी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:३३ से ०७:५२
धनु – ०७:५२ से ०९:५६
मकर – ०९:५६ से ११:३७
कुम्भ – ११:३७ से १३:०३
मीन – १३:०३ से १४:२६
मेष – १४:२६ से १६:००
वृषभ – १६:०० से १७:५५
मिथुन – १७:५५ से २०:१०
कर्क – २०:१० से २२:३१
सिंह – २२:३१ से २४:५०
कन्या – २४:५० से २७:०८
तुला – २७:०८ से २९:२९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:५८ से ०७:४७
अग्नि पञ्चक – ०७:४७ से ०७:५२
शुभ मुहूर्त – ०७:५२ से ०९:२७
रज पञ्चक – ०९:२७ से ०९:५६
शुभ मुहूर्त – ०९:५६ से ११:३७
चोर पञ्चक – ११:३७ से १३:०३
शुभ मुहूर्त – १३:०३ से १४:२६
शुभ मुहूर्त – १४:२६ से १६:००
चोर पञ्चक – १६:०० से १७:५५
शुभ मुहूर्त – १७:५५ से २०:१०
रोग पञ्चक – २०:१० से २२:३१
शुभ मुहूर्त – २२:३१ से २४:५०
मृत्यु पञ्चक – २४:५० से २७:०८
मृत्यु पञ्चक – २७:०८ से २८:५४
अग्नि पञ्चक – २८:५४ से २९:२९
अग्नि पञ्चक – २९:२९ से २९:५०
शुभ मुहूर्त – २९:५० से ३०:५९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा आज आपके स्वभाव में क्रोध और दया का मिश्रित समावेश रहेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैन रहेंगे मेहनत करने में आज कसर नही छोड़ेंगे फिर भी धन लाभ में विलंब होने पर क्रोध आएगा। आज किसी के द्वारा वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया जा सकता है परोपकार की भावना प्रबल रहेगी लेकिन सीमित साधनों के कारण ठीक से कर नही पाएंगे फिर भी सामर्थ्य अनुसार किसी याचक को कुछ न कुछ अवश्य देंगे। भाई बंधु अथवा घर के अन्य सदस्य का जिद्दी व्यवहार कुछ समय के लिये परेशान करेगा। सरकार संबंधित कार्य भाग दौड़ के बाद आश्चर्य जनक परिणाम देंगे। रक्त अथवा पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सेहत में गिरावट दर्ज होगी लेकिन फिर भी अनदेखी करेंगे जिसका प्रतिकूल परिणाम मध्यान बाद से देखने को मिलेगा। आज पराक्रम की कमी नही रहेगी अति आत्मविश्वास की भावना से भरे रहेंगे कुछ मामलों में इससे हानि ही होगी। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह शत्रु पक्ष से तकरार होने की सम्भवना मन मे भय उत्पन्न करेगी लेकिन किसी के बीच बचाव करने पर मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। आज अन्य लोगो के सहयोग की आवश्यकता अधिक पड़ेगी इसलिए व्यर्थ की बयान बाजी से बचें। धन लाभ के लिये प्रयास में कमी नही करेंगे फिर भी आशानुकूल नही हो पायेगा। घर अन्य सदस्यों के कारण दबाव अथवा घुटन अनुभव होगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन परिस्थितियां लगभग प्रत्येक कार्य मे विजय दिलाने वाली बन रही है लेकिन आपकी मानसिक स्थित पल पल में बदलने के कारण विजय स्थायी नही रहेगी। दिन का आरंभिक भाग घरेलू और व्यावसायिक उलझनों की उधेड़ बुन में खराब होगा मध्यान के समय कही से शुभ समाचार मिलेगा अटके कार्यो में किसी अनुभवी का सहयोग भी मिलेगा लेकिन धन लाभ के लिये जब भी प्रयास करेंगे वह आगे के लिये लटकने से मन निराश होगा फिर भी खर्च लायक आय सहज मिल जाएगी। संकलन करने के विचार आज ना बनाये अन्यथा व्यर्थ मानसिक और शारीरिक कसरत करने पर भी हासिल कुछ नही होगा। स्त्री वर्ग चंचल और जिद्दी रहेंगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको पूर्व में कई गई किसी गलती अथवा शत्रु पक्ष के कारण मन मे भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी खुल कर काम नही कर पाएंगे संकोची प्रवृति हर काम में बाधक बनेगी अपनी ही आदतों पर क्रोध भी आएगा। अपना काम निकालने के लिये अनैतिक साधनों का सहारा भी ले सकते है धन की आमद कुछ व्यवधान के बाद सीमित मात्रा में ही होगी आज आप इसको लेकर ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में भी नही रहेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिक कार्य भार के कारण परेशान होंगे। व्यवसायी वर्ग किसी महत्तवपूर्ण कार्य को लेकर संतोष में रहेंगे। घर के सदस्य आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका ध्यान खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने पर केंद्रित रहेगा इसके कारण बेतुकी हरकते करने से भी नही चूकेंगे। घर के सदस्य आपके रहस्यमयी स्वभाव से परेशान रहेंगे पल में स्नेह अगले ही पर गुस्सा करने पर परिजनो से मतभेद होंगे। माता पक्ष को छोड़कर अन्य किसी से कम ही बनेगी। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग अनुभव होने के बाद भी अनाड़ियों जैसे व्यवहार करेंगे। आज आप जिसे अपना शत्रु मानेंगे वही किसी न किसी रूप में धन लाभ कराएगा। थोड़ी भागदौड़ करने पर धन लाभ भी होगा लेकिन बचत नही हो सकेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से ना उलझे मान भंग हो सकता है। व्यर्थ के खर्च में कमी लाये आगे धन संबंधित समस्या होगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये विभिन्न उलझनों से भरा रहेगा पूर्व में किसी से किये वादे को पूरा ना कर पाने पर अपमानित होने की संभावना है।आज आप जो भी विचारेंगे या निर्णय लेंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाला है। विशेष कर आज धन संबंधित मामलों में स्पष्टता रखें टालमटोल करने पर कलह क्लेश होगा। कार्य व्यवसाय की गति मंद रहेगी इसके ठीक करना आज बहुत मुश्किल होगा। आध्यात्मिक कार्यो में लगाव रहेगा लेकिन उलझनों के कारण समय नही दे सकेंगे। जमीन संबंधित अथवा अन्य अचल संपत्ति के कार्यो से जुड़े लोगों को प्रयास करने पर अनुकूल परिणाम मिल सकते है लेकिन धन की लेन देन आज ना करें। घर मे किसी गलतफहमी के कारण मतभेद होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखारा रहेगा लेकिन फिर भी अपनी बातों को या पक्ष को अन्य के सामने रखने में परेशानी आएगी या तो आप किसी से बात ही नही करेंगे या सीधे ही अपना अधिकार जताएंगे। पराक्रम से बिगड़े कार्य और संबंधों को जोड़ने का प्रयास करेंगे इसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की चंचलता एक बात पर टिकने नही देगी। कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी पारिवारिक सदस्यों से बना कर चले विशेष कर पैतृक कार्यो में किसी प्रकार की जोरजबरदस्ती ना करें लाभ की जगह हानि हो सकती है। भाग दौड़ का फल संध्या के समय असकमात मिलेगा। कोर्ट कचहरी अथवा शत्रु पक्ष के कारण धन खर्च होने की संभावना है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अन्य लोगो को अपनी तुलना में कम आकेंगे घर और कार्य क्षेत्र पर संगी साथियो को दबा कर रखना आपसी मतभेद का कारण बनेगा। लेकिन आज किसी पुराने मुकदमे अथवा झगड़े के सुलझने पर राहत भी मिलेगी। कार्य व्यवसाय केवल बुद्धि बल और व्यवहारिकता से ही लाभ होगा वह भी आशानुकूल नही। सहकर्मी आपसे किसी न किसी बात पर नाराज ही रहेंगे। मध्यान के बाद विवेक होने के बाद भी मनमर्जी से कार्य करेंगे। लेखन अथवा अध्यापन से जुड़े लोग कई दिन की मेहनत का फल कम मिलने से उदास होंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे खर्च भी होगा लेकिन इसके बाद भी मन संतुष्ट ही रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहेंगे लेकिन आलस्य के कारण उखड़े मन से कार्य करेंगे। आध्यात्म एवं भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा परन्तु फिर भी धर्म-कर्म की तुलना में सुखोपभोग को अधिक महत्त्व देंगे। मध्यान तक कि दिनचर्या में उदासीनता रहेगी इसके बाद मन मे पैतृक कार्यो अथवा संसाधनों से लाभ पाने की युक्ति लगी रहेगी। नौकरी अथवा व्यवसायी वर्ग दोनो ही बुद्धि बल से आवश्यकता अनुसार धन की आमद कर लेंगे लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा छोटे भाई बहन से पैतृक मामलों या चुगली के कारण कहा सुनी हो सकती है। माता पक्ष से जो आशा लगाए है उसके पूरे होने में संदेह रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आप अपने मन की बात किसी को समझाने में असफल रहेंगे उल्टे आपकी बात का अन्य अर्थ निकालने पर किसी से तकरार अथवा प्रेम सम्बंध में।खटास आसकती है। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक का समय कलह वाला बना है सोच समझ कर ही किसी से व्यवहार करें धन को लेकर भी उलझने लगी रहेंगी जोड़ तोड़ कर भी धन लाभ होने की जगह आज खर्च ही अधिक होगा। व्यवसायी वर्ग भी लेदेकर सौदे करेंगे जिससे धन लाभ तो होगा लेकिन हानि की भरपाई नही कर सकेंगे। घर मे महिला वर्ग आर्थिक उलझन सुलझाने में मदद कर सकती है लेकिन चार बाते सुनाने के बाद ही। सेहत ठीक रहेगी पर मानसिक तनाव के कारण अंदर ही अंदर कुढ़न लगी रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन राज समाज से सम्मान दिलाएगा आपका नरम स्वभाव अन्य लोगो को आकर्षित करेगा लेकिन किसी की उद्दंडता को बख्शेंगे भी नही। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे पुराने सौदों से धन लाभ होगा भविष्य के लिये नई योजना बनेगी परन्तु इस पर कार्य आज आरम्भ ना करें धन फंसने की संभावना है। आज किसी अन्य व्यवसायी को मिलने वाला अनुबंध आपकी झोली में आसकता है इसके लिए थोड़े अधिक व्यवहारिक होने की आवश्यकता है। माता पिता से स्नेह संबंध रहेंगे लेकिन पति पत्नी के बीच अहम अथवा जिद को लेकर खींचतान होगी संताने भी पिता का पक्ष लेंगी। मन व्यसनों की और शीघ्र आकर्षित होगा इससे बचें। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करना आरंभ करेंगे परिस्थितियां स्वतः ही उसके अनुकूल बन जाएंगी लेकिन स्वभाव में आलस्य रहने के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा आपकी कार्य प्रणाली भी लोगो को पसंद आएगी इस कारण मन मे अहम भाव उत्पन्न होगा। भाई बंधुओ का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहेगा लेकिन मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सरकारी कार्यो को आज टालने का प्रयास करें भागदौड़ एवं खर्च के बाद भी परिणाम निराश करेंगे। दांन्त अथवा हड्डियों में दर्द या मूत्राशय संबंधित शिकायत रह सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 05 दिसंबर 2021 रविवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 09:28 बजे तक रहेगी बाद द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07:47 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे प्रातः 07:47 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:21 से 05:38 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको आर्थिक लाभ तथा प्रवास हो सकता है । विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी । कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है । संभवतः वाद – विवाद टाले । वाहनसुख अच्छा रहेगा ।

वृषभ :~ आज आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने के साथ दिन आनंद और उल्लास में बितेगा । सभी कार्य योजनानुसार होंगे । धन लाभ की संभावना है ।

मिथुन :~ आज नया काम शुरु करने की योजना बनेगी , परंतु काम प्रारंभ न करे । मानहानि हो सकती है । संतान के पीछे व्यय होगा । पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे ।

कर्क :~ आज आपमें स्फूर्ति का नही रहेगा । मन चिंतातुर और अशांत रहेगा । घर में झगडे का माहौल रहेगा । स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है । स्त्रीयों से मतभेद एवं तनाव हो सकता है । धन का व्यय होगा ।

सिंह :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाई – बंधुओं के साथ अच्छा समय बितेगा । उनसे लाभ भी होगा । किसी सुंदर स्थल पर घुमने जा सकते है । मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी । कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे ।

कन्या :~ आज आप अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं । कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है । परिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । परिवार के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

तुला :~ आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखे । सृजनात्मक कार्य कर सकते हैं । विचार की दृढता से काम को अच्छी तरह से पूर्ण कर सकेंगे । आर्थिक योजना बन सकेगी ।

वृश्चिक :~ आज आप दुर्घटना से बचे , शल्यचिकित्सा न करवाए एवं बहस में न पडे । चर्चा में किसी से भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से परेशान रहेंगे । आनंद – प्रमोद पर खर्च हो सकता है ।

धनु :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । गृहस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे । मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास होगा । आय में वृद्धि होगी । भोजन अच्छा मिल सकता है ।

मकर :~ आप आज के दिन आग , पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें । व्यापार के कारण व्यग्रता होगी । व्यापार हेतु यात्रा से लाभ होगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । नौकरी में पदोन्नति होगी । संतान की पढाई मे संतोष होगा ।

कुंभ :~ आज आप का स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । फिर भी मानसिक शांति रहेगी । कार्य करने का उत्साह नही रहेगा । अधिकारियों से संभलकर चले । खर्च अधिक होगा । आनंद – प्रमोद , घूमने – फिरने मे खर्च होगा ।

मीन :~ आप आज अधिक परिश्रमवाले कार्य टाले । मानसिक , शारीरिक परिश्रम अधिक होगा । आकस्मिक धनलाभ होगा । व्यापारियों को पुरानी वसूली हो सकती है । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *