
कोरोना वायरस के चलते लंबे समय से लोग घर पर ही हैं. ज्यादा बाहर निकलना हो नहीं पाता. ऐसे में लोगों को मोटापा, शरीर में चर्बी बढ़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर आप बिना जिम के कुछ किलो वजन घटाना चाहते हैं या जिद्दी चर्बी से पीछा छुड़वाना है तो आज हम आपको एक खास ड्रिंक क बारे में बताने जा रहे हैं. जो आपके शारीर की जिद्दी चर्बी को हटाने में कारगर होगी.
क्या है इस ड्रिंक में खास?
इस ड्रिंक में सबसे खास और जरूरी सामग्री है- गुड़ और नींबू । यह दोनों ही चीजें हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाएंगी। गुड़ और नींबू में अलग-अलग तत्व मौजूद हैं जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। भोजन के बाद गुड़ को अपनी डाइट में जोड़ने से शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। इससे आपके पेट पर जमा फैट या चर्बी तेजी से खत्म होती है। इसी के साथ नींबू पानी या नींबू का रस स्किन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। शरीर में मौजूद गंदगी या टोक्सिन को निकालकर यह वजन घटाने में आपकी मदद करता है।
कैसे बनाएं यह ड्रिंक?
इस ड्रिंक को बनाने के लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और गुड़ का छोटा टुकड़ा डालें। इन तीनों सामग्री को एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें। इसे तब तक घोलें, जब तक गुड़ पूरी तरह से पानी में न मिल जाए। इसके बाद यह पीने के लिए तैयार है। इसे रोजाना खाली पेट सुबह लेने से अधिक लाभ मिलेगा। बढ़े तापमान में आप इस ड्रिंक में पुदीना भी एड कर सकते हैं ताकि पेट को ठंडक मिले।
गुड़ और नींबू को मिलाने से फायदे
जब आपकी रसोई में मौजूद इन दोनों चमत्कारी गुणों की चीजों को मिलाया जाता है तो इससे आपके शरीर को विटामिन सी और पानी दोनों मिलता है। इसमें जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण भी मिलते हैं। इससे कैलोरी काउंट भी घटता है और गुड़ इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। गुड़ और नींबू पानी के सेवन से आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है और श्वसन तंत्र भी साफ रहता है।