सलमान के बाद इस सिंगर को शूटिंग के दौरान सांप ने काटा – देखे Shocking Video

जैसे-जैसे नए-नए सिंगर्स म्यूजिक इंडस्ट्री में आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे उनके बीच कंप्टीशन बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सिंगर्स का काम सिर्फ नए-नए गाने लाकर नहीं चलता. उन्हें अपने म्यूजिक के साथ अलग तरह के म्यूजिक वीडियोज भी दर्शकों के लिए लाने पड़ते हैं जिसे लोग खूब एंजॉय करते हैं. मगर हाल ही में एक सिंगर के साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग  के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि हर कोई उसे देखकर चौंक रहा है.

21 साल की युवा अमेरिकी सिंगर  माइटा  ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेहद चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में माइटा सांपों के साथ म्यूजिक वीडियो शूट  करते नजर आ रही हैं. वो सफेद बैकड्रॉप पर लेटी हैं और उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी है. उनके ऊपर पहले से एक काले रंग का सांप रेंगता दिख रहा है. मगर हैरान करने वाली घटना कुछ ही पल बाद होती है.

चेहरे पर सांप ने किया हमला
जैसे ही एक असिस्टेंट डायरेक्टर माइटा के ऊपर सफेद रंग का एक और सांप रखता है वैसे ही काला सांप भड़क जाता है और लपककर माइटा की ठुड्डी पर काट लेता है. सांप के हमला करते ही सिंगर उठती हैं और झट से उसे पकड़कर बगल में फेंक देती हैं मगर तब तक सांप उन्हें काट चुका होता है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “आप लोगों के लिए वीडियो बनाते वक्त मुझे इन परेशानियों से गुजरना पड़ता है.”

सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है वीडियो
कुछ दिन पहले ही पोस्ट किया गया ये वीडियो अब तक वायरल हो चुका है. माइटा ने वीडियो पर कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया इसलिए लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया तो नहीं लिख पा रहे लेकिन ये वीडियो काफी शॉकिंग है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे शेयर किया है. अच्छी बात ये है कि सांप जहरीना नहीं था इसलिए माइटा को गंभीर समस्या नहीं हुई है. उनके अलगे पोस्ट पर लोग कमेंट कर सांप वाले पोस्ट की प्रतिक्रिया लिख रहे हैं. कई लोग उन्हें ये सलाह दे रहे हैं कि उन्हें असली सांपों का इस्तेमाल गाने में नहीं करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *