
1से 13 फरवरी के बीच इंदौर में एक्टिव केसेस की संख्या हो सकती है ज्यादा -कलेक्टर इंदौर
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आशंका जाहिर की है कि 1 से 13 फरवरी के बीच इंदौर में कोरोना का पीक आ सकता है। कलेक्टर ने कहा कि ओमीक्रान के संक्रमण के दौरान विदेशों में 5 से 6 परसेंट हॉस्पिटलाइजेशन होता है। लेकिन इंदौर में पिछले सात-आठ दिनों में किए गए आकलन के अनुसार लगभग 2 परसेंट ही हॉस्पिटलाइजेशन है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 1 से 13 फरवरी तक एक्टिव केसेस की संख्या ज्यादा रह सकती है और इस दौरान हॉस्पिटलाइजेशन ज्यादा होने की संभावना है। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट भी ज्यादा ही रहेगा । कलेक्टर ने कहा कि अब तक किए गए आकलन के अनुसार 1 से 13 फरवरी के बीच इंदौर में 7 हजार से ज्यादा लोग हॉस्पिटलाइज्ड होने की स्थिती में रह सकते हैं। परंतु यह सब मॉडल पर डिपेंड करता है। यह संख्या कम भी हो सकती है और बढ़ भी सकती है।