प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधन -देश मना रहा है अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस

कोरोना काल में देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वीं बार लालकिले पर झंडा फहराया। उन्होंने अपने 86 मिनट के भाषण में आत्मनिर्भर, आत्मनिर्भर भारत, कोरोना संकट, आतंकवाद, रिफॉर्म, मध्यमवर्ग और कश्मीर का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर ज्यादा जोर दिया। इस शब्द का 30 बार इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कोरोना इतनी बड़ी विपत्ति नहीं कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को रोक पाए।

उन्होंने कहा कि अब कोरोना के बीच 130 करोड़ लोगों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया है। हम यह करके रहेंगे। दुनिया के अनेक बिजनेस भारत को दुनिया के सप्लाई चेन को देख रहे हैं। हमें मेक इन इंडिया के साथ-साथ मेक फॉर वर्ल्ड को लेकर आगे बढ़ना है।’
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
-आजादी का पर्व नए संकल्पों के लिए उर्जा का अवसर
– विस्तारवाद की सोच ने विस्तार के बहुत प्रयास किए
-विस्तारवाद की सोच ने सिर्फ कुछ देशों को गुलाम बनाकर ही नहीं छोड़ा, बात वहीं पर खत्म नहीं हुई
– भीषण युद्धों और भयानकता के बीच भी भारत ने आजादी की जंग में कमी और नमी नहीं आने दी
– भारत जैसे देश के लिए आत्मनिर्भर बनना अनिवार्य

– कब तक कच्चा माल दुनिया में भेजते रहेंगे
– चुनौतियां हैं तो देश के पास समाधान की शक्ति भी है
– FDI ने देश में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए
– हमें मेक इन इंडिया के साथ-साथ मेक फॉर वर्ल्ड मंत्र के साथ आगे बढ़ना है
– आधुनिक भारत के निर्माण में शिक्षा का अहम रोल
– जड़ों से जुड़े ग्लोबल सिटीजन पैदा करेगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

– कुछ महीने पहले तक N-95 मास्क, PPE किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे. आज इन सभी में भारत, न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है.
– पीएम मोदी ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान किया
– भारत में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम चल रहा. वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलने का इंतजार है
– भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरा देश एक. चुनौती देने वालों को उसी की भाषा में जवाब दिया. हम क्या कर सकते हैं लद्दाख में दुनिया ने देखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *