धार । भगवान धारनाथ की बारात निकली

भगवान धारनाथ की बारात निकली
बैंड व डोल की धुन पर महिलाओं व युवतियों ने किया नृत्य
चौराहों पर बारात का हुआ स्वागत
आज सुबह से पूजा अर्चना आरंभ
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के तहत चौथे दिन भगवान धारनाथ की बारात निकाली गई, जिसमें दूल्हे के रुप में भगवान का मुखौटा सजाया गया। तथा भगवान को बग्घी पर विराजित किया गया। जिसके बाद शाम पांच बजे धारेश्वर मंदिर से बारात शुरु हुई, आयोजन को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखा गया। तथा बडी संख्या में महिला, पुरुष, युवतियां सहित कई समाज के लोग बारात में शामिल हुए।
युवतियों ने किया नृत्य
बारात निकालने के पहले मंदिर परिसर में भगवान धारनाथ के मुखौटे की पूजा की गई, जिसमें एसडीएम नेहा शिवहरे, सिटी मजिस्ट्रेट राहुल चौहान सहित धार महाराज हेमेंद्रसिंह पंवार , कुलदीप सिंह बुंदेला भी शामिल शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद भगवान के पवित्र मुखौटे को विराजित करने के साथ ही बारात निकलना प्रारंभ हुई। बारात में आगे की ओर भगवान शिव के भजनों पर विशेष प्रस्तुति बैंड के द्वारा दी गई, साथ ही पीछे की ओर महिलाएं, युवतियां सहित युवा जमकर डोल पर थिरके व नृत्य भी किया। मंदिर परिसर से शुरू हुई बारात शनिगली, आनंद चौपाटी, हटवाडा, बख्तावर मार्ग, धानमंदी, जवाहर मार्ग, बोहरा बाखल, होते हुए पुन मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान धारनाथ की बारात का चौराहों पर विशेष रुप से स्वागत भी किया गया। बारात में आरती मंडल के सदस्य विशेष परिधान में भी शामिल हुए। आजा महाशिवरात्रि के पर्व पर बडी संख्या में भक्त सुबह पांच बजे से ही मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *