आज से होलाष्टक लगने के बाद क्यों नहीं करते कोई शुभ और मंगल कार्य? (डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री)

आज से होलाष्टक लगने के बाद क्यों नहीं करते कोई शुभ और मंगल कार्य?

आज 10 मार्च को लगेगा होलाष्टक । होलाष्टक से लेकर होलिका दहन तक कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है ।
इस संदर्भ मे मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ.अशोक शास्त्री ने एक विशेष मुलाकात मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया की होली के 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है । ये फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लग जाता है । इसके बाद से होलिका दहन की तैयारी हर घर में शुरू हो जाती है । होलाष्टक से लेकर होली पर्व के बीच के दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , यह 8 दिन मांगलिक या शुभ कार्यों के लिए अशुभ होते हैं । इन 8 दिनों में सभी ग्रहों का स्वभाव उग्र हो जाता है । यही कारण होता है कि शुभ कार्य के लिए ग्रहों का उग्र स्वभाव सही नहीं है । अगर इन दिनों कोई शुभ कार्य करें तो या तो उसका विपरीत परिणाम सामने आ सकता है या पूरा फल व्यक्ति नहीं प्राप्त कर पाता है । डाँ.अशोक शास्त्री के मुताबिक होलाष्टक में शुभ कार्य क्यों नहीं होते । होलाष्टक में शुभ कार्य ना करने के पीछे एक कथा प्रचलित है जो इस प्रकार है- हिरण्यकश्यप ने फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के दिन से पुत्र प्रहलाद को कई यातनाएं देना शुरू कर दिया था । वहीं भक्त प्रहलाद को मारने के लिए हिरण्यकश्यप ने कई षड्यंत्र भी रचे थे । लेकिन प्रहलाद पर श्री हरि विष्णु की कृपा थी , जिससे वह हर षड्यंत्र को मात देता गया । फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन में हिरण्यकश्यप की बहन होलिका जल गई लेकिन प्रहलाद बच गया क्योंकि अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक भक्त प्रहलाद पर कई यातनाएं हुई । यही कारण है कि इन 8 दिनों मे कोई शुभ कार्य नही किया जाता है । ये 8 दिन बहुत अशुभ माने जाते है ।
होलाष्टक का समय
– माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 मार्च 2022 समय दोपहर 02:19 बजे ।
– माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 17 मार्च 2022 होलाष्टक समाप्त ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

~: शुभम् भवतु :~

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *