तेज़ बारिश के आसार

झमाझम का इंतजार:इंदौर में रातभर में गिरा एक इंच पानी, 18 इंच बारिश के साथ आधा कोटा पूरा

इंदौर.रविवार सुबह पहले फुहार, फिर रिमझिम इसके बाद कुछ देर झमाझम… कुछ ऐसा ही बारिश का दौर चला। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश लगातार रुक-रुककर हो रही है। अकेले रातभर में ही एक इंच बारिश होने से शहर का आंकड़ा बढ़कर 18 इंच पहुंच गया है। जुलाई बीतने के बाद अगस्त में लगातार रिमझिम का दौर जारी है। हालांकि अब तक शहरवासियों को झमाझम बारिश का इंतजार है। इंदौर की औसत बारिश 34 इंच है। इंदौर की प्यास बुझाने के लिए अभी इतने ही बारिश की और जरूरत है। राहत की बात यह है कि 20 अगस्त हर दिन पानी गिरने की संभावना है।

17 और 18 को तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अगले चार दिन की बारिश का अनुमान जारी किया है। इसके तहत 16 अगस्त को दिनभर हल्की बारिश होती रहेगी। 17 और 18 को भारी बारिश के आसार हैं। इसके पीछे कारण यह है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश में शनिवार से सक्रिय होना शुरू हो गया है। 17 से यह इंदौर जिले में भी असर दिखाएगा। इसी वजह से 20 अगस्त तक हर दिन बारिश होने की संभावना है।
महीने के अंत तक 20 इंच पार हो होने की संभावना
बारिश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसी संभावना है कि अगस्त के अंत तक बारिश का आंकड़ा 20 इंच पार हो जाएगा। शहर की औसत बारिश 34 इंच मानी जाती है। पिछले दो दिन से जारी बारिश ने स्थिति बेहतर कर दी है। तीन दिन पहले तक औसत से 7 फीसदी कम पानी गिरा था। अब औसत से महज 5 फीसदी कम पानी गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *