नड्‌डा के सामने कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:जबलपुर में CM शिवराज सिंह ने खुद संभाला मोर्चा, डांट लगाकर किया पीछे – देखे विडीओ

बीजेपी के संभागीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda in jabalpur party office) के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता दिखी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपस में धक्का मुक्की की है। धक्का मुक्की होता देख प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा को कार्यकर्ताओ की भीड़ और धक्का मुक्की के बीच से सकुशल सुरक्षित निकाला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आए हुए हैं। एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक जेपी नड्डा का रोड शो आयोजित किया गया।

 

रोड शो के बाद जेपी नड्डा भाजपा के संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओ और पार्टी के नेताओं से मिलने पहुंचे। नड्डा के साथ मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जोश इतना बढ़ गया कि वो बेकाबू और एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। स्थिति को बिगड़ता देख शिवराज सिंह चौहान को बीच बचाव करते देखा गया।

शिवराज ने कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच से जेपी नड्डा को सुरक्षित निकाला। दरअसल, जेपी नड्डा जबलपुर में दो दिवसीय प्रवास पर हैं, उनके आगमन पर बीजेपी ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इधर नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *