
पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder Case) की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police On Sidhu Moose Wala Murder Case) ने कई बड़े खुलासे किए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस स्पेशल सीपी एच जी एस धारीवाल ने बताया कि मूसेवाला की हत्या करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पूरी प्लानिंग के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुणे से मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसकी ब्रीफिंग करने के दौरान दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.
आरोपित सिधेश हीरामन कांबेल उर्फ सौरभ महाकाल इस वक्त पुणे पुलिस की गिरफ्त में है, जो इस पूरी वारदात का हिस्सा था. प्रेस वार्ता में एचजीएस धालीवाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस संयोजित क्राइम और गैंग पर काम कर रही है. हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए बार-बार प्रयास किये जा रहे हैं. केस पंजाब पुलिस के हाथ में है लेकिन हमारी टीम पांच आरोपितों की लीड पंजाब पुलिस को दे रही है. हम यहां तक कि महाराष्ट्र पुलिस से भी इनपुट शेयर कर रहे हैं. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था.
बीते बुधवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अंतिम अरदास में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अभी भी नहीं पता कि उनके बेटे की क्या गलती थी? उन्होंने कहा कि शुभदीप एक साधारण लड़का था. उसने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया था. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उसने हमें कभी तंग नहीं किया था. बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे के लिए इंसाफ की लड़ाई वह जारी रखेंगे, उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ समय मांगा है और हम इंतजार कर रहे हैं?