
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे को नारा शहर में सुबह गोली मारी गई. भाषण देने के दौरान वह अचानक गिर पड़े. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके सिर पर चोट आई है. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया. वो रेस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं. मेडिकल टीम मौके पर शुरुआती चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल लेकर जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी पुलिस ने बताया कि नारा शहर में शिंजो आबे एक सभा में भाषण दे रहे थे, तभी संदिग्ध ने पीछे से पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे से संपर्क किया और अचानक बन्दूक से गोली मार दी. ऐसे में मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई.
जापान स्थित मीडिया हाउस एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापानी शहर नारा में गोली मार दी गई. पूर्व जापानी प्रधानमंत्री आबे नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए. शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हुए हैं.’
साइट पर एनएचके के एक रिपोर्टर ने गोली चलने की आवाजें सुनीं. आबे के गिरते ही उनके कान के पीछे से खून बहता देखा गया. हालांकि, अभी उनकी हालत के बारे में पता नहीं चला है. गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है.