इंदौर ने लगाया सफाई का चौका ……. बधाई

इंदौर ने लगाया सफाई का चौका ……. बधाई

बेहद काबिले तारीफ कार्यप्रणाली रही इंदौर नगर निगम के उस प्रत्येक सफाई कर्मी की ! किसी खिताब को हांसिल करना और उसी खिताब को चार सालों तक लगातार अपने ही पास संजोय रखना ये सृजन है उन सैकड़ों सफाई कर्मियों का जिन्होंने अपने कर्म को अपनी अंतिम सांस समझ के अपने कर्तव्य का निर्वहन किया ! मैं एक इंदौरी होने के नाते उन तमाम सफाई कर्मियों को दंडवत प्रणाम करती हूं जिन्होंने दिन रात अपनी मेहतन और जुनून के चलते हमे इंदौरी होने के अभिमान प्राप्ति का सुख दिलवाया! इंदौर आपका ऋणी रहेगा साथियो आपने वो कर दिखाया जिसकी कभी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी सफाई को जीवन का मूल मंत्र माना और शहर को लगातार चार पर अव्वल का गौरव दिलवाया! आप तो मौत और भी विजय हांसिल करने वाले सिपाही निकले जब सभी घरों में थे उस कोरोना काल मे भी निगम का सफाई कर्मी सजग सिपाही की भांति हाथों में झाड़ू ताने शहर की सफाई को बनाए रखने के किरदार को निभा रहा था! इंदौर नगर निगम की टीम को मेरा दोनो हाथो से सल्यूट है??प्रियंका पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *