शाम की बड़ी ख़बरें

?शाम देश,राज्यों,से 16 बड़ी खबरें?????
?
===========================

1 भारत में अबतक कोरोना के 28,36,926 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 6,86,395 ऐक्टिव केस हैं जबकि 20,96,665 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं
2 भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 69,652 नए मामले सामने आए हैं और 977 लोगों की मौत हुई है।
3 19 अगस्त तक देश में कुल 3,26,61,252 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें से 9,18,470 कोरोना टेस्ट बीते 24 घंटे में किए गए हैं: ICMR
4 स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का आया रिजल्ट | इंदौर लगातार चौथी बार बना सबसे स्वच्छ शहर | गुजरात का सूरत दूसरे नंबर पर और महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे नंबर पर, छतीसगढ़ सबसे साफ राज्य के तौर पर घोषित किया गया
5 मोदी सरकार के राजस्थान से एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अब गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ट्वीट , सीएम गहलोत ने जल्द ठीक होने कामना की
6 पीएम मोदी ने लिखी धोनी के नाम चिट्ठी, कहा- आपके संन्यास से भारतीय निराश
7 दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
8 राम मंदिर के निर्माण में 3 साल का लगेगा वक्त, एक भी लोहे का नहीं होगा इस्तेमाल, CBRI और IIT कर रहे हैं सहयोग
9 SC के खिलाफ दिए बयान पर सोचने के लिए प्रशांत भूषण को दो दिन की मोहलत, अटॉर्नी जनरल की बेंच से अपील- सजा न दी जाए
10 राजस्थान: इंदिरा रसोई योजना शुरू, अब आठ रुपये में मिलेगा भोजन
11 क्या राजस्थान BJP में पड़ी फूट? पार्टी ने विधानसभा में अनुपस्थित रहे 4 विधायकों से मांगी सफाई
12 राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस मुख्यालय था आना, पर सचिन पायलट के आने की जानकारी मिली तो नहीं पहुंचे सीएम अशोक गहलोत
13 बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, जीतन राम मांझी की पार्टी हुई अलग
14 बिहार में राजनीतिक उठापटक, लालू के समधी चंद्रिका राय समेत RJD के तीन MLA ने थामा जदयू का दामन
15 2022 में उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान
16 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 394.40 अंक नीचे 38220.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.84 फीसदी नीचे 96.20 अंकों की गिरावट के साथ 11312.20 के स्तर पर बंद हुआ
===========================????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *