इंदौर। नगर निगम की कार्रवाई से नाराज़ हुआ MPCA , चेयरमैन का गुस्सा: बोले इंदौर में मैच के आयोजन बंद हुए तो नुकसान शहर का, – देखे वीडियो

सोमवार को नगर निगम द्वारा होलकर स्टेडियम में बने मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर पर कार्रवाई को लेकर MPCA चेयरमैन अभिलाष खांडेकर ने मंगलवार को सख्त लहजे में नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदौर में क्रिकेट मैच नहीं होंगे, तो इसमें इंदौर शहर का नुकसान होगा, इन अधिकारियों का नुकसान नहीं होगा। ये सब मिलकर इंदौर में क्रिकेट टूरिज्म को खत्म करना चाहते हैं।

 

मंगलवार को MPCA चेयरमैन खांडेकर ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नगर निगम की टीम डराने वाले रवैये से बात कर रही थी। वे हमें मैच के पहले ही मनोरंजन टैक्स का बोल रही थी। जबकि हमने उन्हें कहा कि मैच तो हो जाने दीजिए। साथ ही रोड सेफ्टी सीरीज मैच को लेकर भी मनोरंजन टैक्स नहीं देने को लेकर भी हमें बोला जा रहा था। जबकि हमने मैच के लिए मैदान किराए पर दिया था। मुंबई में सीरीज से जुड़े लोग फोन नहीं उठा रहे तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

अचानक दफ्तर में आकर कुर्सी पर बैठ गए:-उन्होंने कहा कि नगर निगम का अमला मैच के एक दिन पहले एमपीसीए के दफ्तर में आ धमका। क्रिकेट एसोसिएशन के सामने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को निर्बाध तरीके से पूरा कराने का टास्क है। जब अपने काम में व्यस्त थे तो नगर निगम को किसने अधिकार दिया कि वे अकाउंट सेक्शन में जाकर हमारी कुर्सियों पर बैठ जाए। लता अग्रवाल (निगम उपायुक्त) अपने आप को क्या समझती हैं, लेकिन फिर भी मैं ये कह रहा हूं हमारा नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस से कोई झगड़ा नहीं है। मगर कल का घटनाक्रम बहुत निंदनीय है। ये किसी के साथ भी हो सकता है। जब नगर निगम के अधिकारी म.प्र क्रिकेट एसोसिशन के साथ ऐसा कर सकते हैं, तो आम आदमी के साथ कैसा बर्ताव करते होंगे। ये कमिश्नर मैडम, सीएम और मुख्य सचिव को और इंदौर की जनता को सोचना चाहिए। मैच के पहले इस तरह की कार्रवाई करने का डर दिखाकर पासेज के संबंध में इंडिकेट कर रही है।

इंदौर में मैच नहीं होगा तो शहर का नुकसान:-उन्होंने कहा कि इंदौर शहर आदर-आतिथ्य के लिए जाना जाता है। यहां नए-नए अफसर आकर दादा गिरी करना चाहते हैं। हम लोग छोटे हैं, हम इन लोगों से लड़ नहीं सकते। मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि इस तरह के अधिकारियों को नियंत्रण में रखे। इनके खिलाफ एक्शन ले। कल कभी हमने सोचा कि हम इंदौर में मैच करना बंद कर दें, तो इंदौर का क्या होगा। इंदौर में अगर क्रिकेट टूरिज्म खत्म हो जाएगा तो नुकसान इंदौर शहर का होगा इन अधिकारियों को नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *