स्नेह और विश्वास के ३८ वर्ष

 

 

स्नेह और विश्वास के ३८ वर्ष
—————————————————
५ मई १९८२ को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अहिल्या वाणी के संस्थापक सम्पादक स्वर्गीय श्री पंडित रामनारायण तिवारी जीं एवं माता स्वर्गीय श्रीमती कस्तूरी देवी तिवारी जी ने अहिल्या वाणी के रूप में एक पौधा लगाया था जो की आज एक वट वृक्ष के रूप में अपना आकार ले चुका है ।
समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ बनने के उद्देश से उन्होंने इस समाचार पत्र की स्थापना की थी,जिसका मूल मंत्र निष्पक्ष – निर्भीक- न्यायिक था और है । इस लम्बी संघर्ष यात्रा में हमने समाज की आवाज़ बनने की कोशिश की और आपके स्नेह और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया । इस यात्रा में कई अपनो का साथ मिला और छूटा परंतु आपका विश्वास हमेशा क़ायम रहा , और आगे भी रहेगा यही विश्वास है । इस कड़ी में हम आपसे २४ घंटे और ३६५ दिन जुड़ने का प्रयास कर रहे है ,ahilyawani.com अहिल्या वाणी.कॉम के माध्यम से तेज़ एवं सही राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय ख़बरें आप तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।

आशा है कि पूर्व की तरह आपका स्नेह , आशीर्वाद और विश्वास हमें प्राप्त होगा , आपके प्रेम एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ?
सदैव आपके
अनमोल आर एन तिवारी
संपादक अहिल्यावाणी
9425066178

सीमा तिवारी
रूद्र तिवारी
समर्थ तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *