इंदौर।  बीआरटीएस पर हादसा:आईबस और एंबुलेंस टकराई, ड्रायवर और मरीज के परिजन घायल – देखें वीडियो

शहर में बुधवार देर रात सड़क हादसा हो गया। भंवरकुआ स्थित बीआरटीएस पर आईबस और एंबुलेंस में टक्कर हो गई। एंबुलेंस बीआरटीएस लेन पर चल रही थी। हादसे में एंबुलेंस का ड्रायवर और उसमें बैठे मरीज के परिजन घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को एमवाय लाया जा रहा था। पुलिस ने क्रेन की मदद से एंबुलेंस को हटाकर आईबस के लिए रास्ता क्लियर किया। इधर घायलो को दूसरी एंबुलेस से एमवाय अस्पताल भेजा है।

 

भंवरकुआं थाना एसआई जयदीप राठौर के मुताबिक घटना देवी अहिल्या रोड के सामने बीआरटीएस की है। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस सामने से आईबस में जा घुसी। इस हादसे में आईबस में बैठे लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन एंबुलेंस चला रहा ड्रायवर दिनेश और मरीज के एक परिजन विजय को चोटें आई हैं। टक्कर के बाद आसपास के लोग तुरंत एंबुलेंस के पास मदद के लिये पहुंचे। बताया जाता है कि एंबुलेंस खरगोन के शासकीय चिकित्सालय से मरीज को इंदौर लेकर आ रही थी। हादसे के चलते बीआरटीएस पर आवागमन रूक गया था। जिसे पुलिस ने काफी देर बाद एंबुलेंस को हटवाकर चालू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *