आदरणीय पंडित वैध ख्यालीराम जी द्विवेदी

??सुविख्यात वैद्यराज एवं इंदौर के होल्कर स्टेट के राजवैद्य पंडित ख्यालीराम जी पिता गणेशराम जी द्विवेदी की १३७ वीं जयंती के अवसर पर आज २२ अगस्त २०२०, शनिवार, श्री गणेश चतुर्थी के शुभ दिन, आइये इस कोरोना काल में जन सामान्य की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा सामाजिक दूरी के नीयम का पालन करते हुए ऐसी पुण्यात्मा का स्मरण करते हैं, जिन्होंने अाजीवन अपना एक एक क्षण जन सामान्य के कल्याण के लिए लगा दिया।

उन्होंने अपने बुद्धि, विवेक,अतुल्य ज्ञान एवं दृढ़ संकल्पों से जन सामान्य के कल्याण हेतु और भारत राष्ट्र की प्रगति हेतु अमूल्य योगदान दिए।

जन चिकित्सा के लिए भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति को अपनाया, हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने के लिए अपना अमूल्य मत दिया, इंदौर शहर में अखिल भारतीय प्रथम ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में वे स्वयं स्वागताध्यक्ष रहे और राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी की अध्यक्षता में करवाई, आदि जैसे अनन्य कार्य किए तथा आजीवन स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग किया और उपयोग हेतु व्यक्ति विशेष को प्रोत्साहन दिया।

उनके पुण्य विचार एवं पुण्य कार्य आज भी प्रासंगिक हैं तथा ईश्वरीय कृपा से भविष्य में भी प्रासंगिक रहेंगी।
???????
साभार- पंडित सच्चिदानंद द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *