उमा भारती ने कहा, गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व संकट में है, उनका राजनीतिक वर्चस्व खत्म हो गया है। कांग्रेस अब समाप्त हो गई है, इसलिए कौन किस स्थिति में है, यह अब शायद ही मायने रखता है। कांग्रेस को गांधी के पास लौटना चाहिए, असली ‘स्वदेशी’ गांधी के पास वो भी बिना किसी विदेशी तत्व के। गांधी नेहरू परिवार का अस्तित्व समाप्त हो गया है..
उनका राजनैतिक वर्चस्व समाप्त हो गया है..
कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया है..
अब यह कौन पद पर रहते हैं नहीं रहते इसका महत्व खत्म हो गया है.. इनकी नवाबी चली गई और रिक्शे तांगे चल रहे हैं..
कांग्रेस को अब असली गांधी की ओर वापस लौटना चाहिए..
कांग्रेस का पुराना व्यक्ति जो गांधीवादी सोच का हो वह उसका नेतृत्व करें.. उमा भारती ने कांग्रेस को दिया सुझाव..
उमा भारती ने कांग्रेस को सुझाव देते हुए कहा कि कांग्रेस को अब असली गांधी की ओर वापस लौटना चाहिए। कांग्रेस का पुराना व्यक्ति जो गांधीवादी सोच का हो वह उसका नेतृत्व करे। गांधी नेहरू परिवार का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। इनकी नवाबी भी चली गई। अब ये रिक्सा तांगा चला रहे हैं।
कांग्रेस पर बोलीं उमा..
कांग्रेस अब असली गांधी, स्वदेशी गांधी की ओर वापस लौटे, जिसमें विदेशी और कोई एलिमेंट नहीं था, गांधी से मुक्ति पाओ स्वदेशी गांधी की ओर मुड़ो। हमारा देश परिवारवाद की राजनीति से मुक्त हो।
सुशांत सिंह मामले में बोली उमा भारती..
मुझे दुख हुआ उनकी आत्महत्या की बात सुनकर। हम सीबीआई की जांच को प्रभावित नहीं कर सकते, इस पूरे मामले में राजनीति ना करें, क्षेत्रवाद की राजनीति ना करें। महिला की इज्जत को अभी ट्रायल पर नहीं डालना चाहिए, जब तक वह अपराधी प्रमाणित ना हो जाए।