पश्चिम बंगाल में यात्रियों से भरी बस के साथ हुआ भयानक सड़क हादसा, वायरल हुआ दर्दनाक वीडियो – देखे भयानक सड़क हादसे का वीडियो

रविवार को यात्रियों से खचाखच भरी बस अचानक पलट गई. पूरी घटना सामने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. जानकारी के अनुसार घटना पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले की है.इस घटना का ये सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बस तेज रफ्तार में आ रही है। बस इतनी ठसाठस भरी हुई है कि इसके ऊपर भी कई लोग बैठे हुए हैं।

 

ये बस अचानक अपना नियंत्रण खो देती है और पलट जाती है। वीडियो में देखकर ये समझ नहीं आता कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ, क्योंकि घटना के वक्त इसके आगे कोई नहीं था। बस अचानक ही पलट जाती है। हदसा इतना भयानक होता है कि बस में मौजूद लोग सहित आसपास मौजूद लोग भी डर जाते हैं।

लोग तुरंत बस में दबे लोगों को बाहर निकालने की जद्दोजहद में लग जाते हैं। ये घटना रविवार शाम को पश्चिम बंगाल के बर्दवान के कटवा इलाके में हुई। बस बर्दवान कस्बे की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे।

इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में कई अन्य लोगों को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी के मुताबिक इस बस दुर्घटना में एक की मौत और करीब 40 घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *