Delhi Murder Case: दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, मर्डर के बाद लाश को ढाबे के फ्रिज में छुपाया

 

दिल्ली में एक बार फिर से श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात सामने आई है जिसमें लड़की की हत्या करने के बाद शव को फ्रीज में छुपाकर रखा गया था जिसे पुलिस ने बरामद किया है। घटना दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने के इलाके की है, जहां एक लड़की का शव फ्रीज से बरामद किया गया है। लड़की की हत्या के बाद लाश को फ्रिज में छुपाया गया था। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। लड़के का नाम साहिल गहलोत बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार के अंदर गला दबाकर की गई और फिर आरोपी लड़के ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में रखे फ्रीजर में छुपा कर रखा था। आरोपी साहिल गहलोत की उम्र 26 साल के आसपास है। आरोपी लडके को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मृतका को आरोपी लड़के के बीच 2018 से दोस्ती थी। हाल ही में आरोपी लड़के की किसी दूसरी लड़की से सगाई हुई थी और 10 फरवरी को उसकी शादी थी।

9-10 फरवरी की रात की है वारदात
जब मृतका को इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी लड़के को फोन किया। सूत्रों ने बताया कि लड़की ने फोन पर आरोपी पर शादी तोड़ने के लिए दबाव डाला था, जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ। विवाद के बाद लड़की और आरोपी साथ में कश्मीरी गेट गए जहां पार्किंग में लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। लड़की की हत्या 9 और 10 की दरम्यानी रात आरोपी की कार में की गई, और शव को ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *