
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचोंं के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जबकि बाद में खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा हो गयी है. खेले जाने वाले आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए शुरुआती दो टेस्ट मैच जीतने वाली टीम को बरकरार रखा गया है, जबकि वनडे टीम में जयदेव उनाडकट को जगह दी गयी है. वहीं, नियमित कप्तान रोहित शर्मा खेले जाने वाले पहले वनडे के लिए निजी कारणों के चलते उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में कंगारुओं के खिलाफ पहले वनडे में हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे. तीसरा टेस्ट मैच एक मार्च से इंदौर और चौथा और सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में मार्च नौ से खेला जाएगा. चलिए आप दोनों टीमों पर नजर दौड़ा लें:
दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव और जयदेव उनाडकट
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिगंटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शारदूल ठाकुर, अक्षर पटेल और जयदेव उनाडकट.