इंदौर। पति ने वो किया जो सोच भी नहीं सकते , जाने क्या है पूरा मामला ।

इंदौर की महिला ने अपने पुणे में रहने वाले पति, सास और देवर के खिलाफ सेक्सुअल हरेसमेंट का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने प्रमोशन के लिए मुझे उसके बॉस से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मना किया तो मारा-पीटा। घर न बिगड़े और 12 साल की बेटी के लिए चुपचाप सहती रही।ससुराल वालों ने जब उसकी नहीं सुनी तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। महिला एवं बाल विकास आयोग की कॉन्फीडेंशियल रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने पति, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

महिला के कोर्ट की शरण में जाने पर कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास विभाग को तलब किया। कहा- इस महिला के सैक्सुअल हरैसमेंट पर जांच कर रिपोर्ट पेश करें। कोर्ट के आदेश के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की एक टीम ने पीड़िता से बात की। महिला ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। हर वो पहलू बताया जो उसके साथ शादी के बाद से हो रहा था। ससुराल वाले लगातार किस तरह से परेशान कर रहे थे। पीड़िता से कई घंटों की पूछताछ और तथ्यों को जुटाने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने उस पर हुए लैंगिक हिंसा के आरोपों को सही पाया। और गोपनीय रिपोर्ट कोर्ट को सबमिट की। कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास विभाग की रिपोर्ट देखने के बाद पीड़िता के पति अमित छाबड़ा, देवर राज, सास हेमलता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने के आदेश दिए।

नंदानगर में रहने वाली 32 साल की महिला की शादी 2003 में अमित छाबड़ा से हुई। अमित तब कपड़े के शोरूम पर सेल्स का काम करता है। दोनों की एक 12 साल की बेटी है। पति की तनख्वाह 10 हजार रुपए महीना है। वह तनख्वाह बढ़वाना चाहता था और इसलिए उसे प्रमोशन चाहिए था। उसने यह बात मुझसे कही। और फिर बोला तुझे मेरे बॉस से संबंध बनाना होंगे। मैंने मना किया तो मुझे खूब पीटा। उसने मुझ पर यह दबाव कई बार बनाया। उसने मुझे धमकियां भी दीं। पर मैंने कभी हां नहीं किया। मैं अपने परिवार को बचाने के लिए चुपचाप सहती रही। इसकेस बाद मेरे देवर राज ने भी मेरे साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। यह बात सास हेमलता को बताई तो उसने भी पति-देवर का विरोध नहीं किया। वह दोनों को समझाने के बजाए मुझे ही पीटती थी।

ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने सुसाइड की कोशिश भी की, हाथ की नस भी काट ली। लेकिन उसका इलाज होने तक ससुराल वाले चुप रहे। इसके बाद फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति, देवर और सास से तंग होकर वह 12 अगस्त 2022 को इंदौर आ गई। उसके यहां पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद पति अमित भी इंदौर आया और मायके में सबके सामने मारपीट की। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला महिला हेल्प डेस्क को भेज दिया।

परदेशीपुरा पुलिस के बुलाने पर अमित ने पुलिस में लिखित में दिया और कहा कि वह अब गलत काम नहीं करेगा लेकिन ससुराल पहुंचते ही पति अमित, देवर राज और सास हेमलता पहले की तरह परेशान करने लगे। इसके बाद पीड़िता फिर इंदौर पहुंची। वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे डॉ. रुपाली राठौर ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद कोर्ट में 24 अगस्त 2022 एप्लीकेशन स्वीकार की और 23 फरवरी को केस दर्ज करने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *