इंदौर। Indore Breaking : पेट्रोल डालकर जलाई गईं प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा का दुखद निधन ।

इंदौर  में बीएम कालेज आफ फार्मेसी की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा  जिंदगी की लड़ाई हार गईं। उन्होंने आज सुबह इंदौर के चोइथराम अस्पताल  में अंतिम सांस ली। पांच दिन पहले उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। घटना में प्रिंसिपल 80-90 प्रतिशत झुलस गईं थीं।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि, विमुक्ता शर्मा को 20 फरवरी को आसुतोष श्रीवास्तव ने आग लगा दी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वह आज जिंदगी की जंग हार गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र आत्महत्या करने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

फार्मेसी कालेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को सिमरोल थाना क्षेत्र में पेट्रोल डालकर जलाया गया था। इस मामले में आरोपित की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रिंसिपल की मौत से पहले ही आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव पर इंदौर कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी ने रासुका लागू कर दी। इल्जाम है कि प्रिंसिपल आसुतोष श्रीवास्तव को बी.फार्मा की मार्कशीट देने में देरी कर रही थीं।
अंतिम यात्रा

हम सबकी प्रिय बी एम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डा. विमुक्ता शर्मा का निधन हो गया है।

अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे निज निवास 83,आनंद नगर,चितावद से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।

शर्मा, तिवारी एवं पुराणिक परिवार
इंदौर,सिंगोली,मंदसौर

 

पूरा इंदौर शहर आज शर्मिंदा है दुखी है अक्रोशित है BM कॉलेज की प्राचार्य श्रीमति विमुक्ता शर्मा जिन्हे पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाया गया, ९०प्रतिशत जलने के कारण आज उन्होंने संघर्ष करते हुए अंतिम सांस ली, कल ही हम इनके परिजनो से असपताल में मिलने गए थे, पर नियति के आगे किसकी चली है, इस नरपिशाच आरोपी को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नही है. ताकी आगे कोई सुवर ऐसी हिमाकत न कर सके, विनम्र श्रद्धांजली ॐ शांति:💐💐
संदीप जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *