आज का राशिफल एवं पंचांग

     ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
? ««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………………..भाद्रपद
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी……………………………..अष्टमी
प्रातः 10.42 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 06.07.51 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.49.25 पर
सूर्य राशि……………………………सिंह
चन्द्र राशि……………………….वृश्चिक
गुरु राशि……………………………..धनु
नक्षत्र……………………………अनुराधा
दोप 01.01 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा
योग……………………………….वैधृति
संध्या 07.26 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण………………………………..बव
प्रातः 10.42 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………………वर्षा
दिन………………………………बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
26 अगस्त सन 2020 ईस्वी ।
⚜ तिथी विशेष –
श्री राधा अष्टमी –
भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण की बाल सहचरी, जगजननी भगवती शक्ति राधाजी का प्राकट्य हुआ। राधा के बिना श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व अपूर्ण है । यदि श्रीकृष्ण के साथ से राधा को हटा दिया जाए तो श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व माधुर्यहीन हो जाता। राधा के ही कारण श्रीकृष्ण रासेश्वर हैं । राधाजी को वृंदावन की अधीश्वरी हैं, यह भी कहा जाता है कि जिसने राधा जी को प्रसन्न कर लिया उसे भगवान कृष्ण भी मिल जाते हैं, इसलिए इस दिन राधा-कृष्ण दोनों की पूजा की जाती है । धर्म ग्रंथों में राधा जी को लक्ष्मी जी का अवतार माना गया है, इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजन भी किया जाता है । राधा अष्टमी का व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है । राधा अष्टमी का व्रत महिलाएं रखती हैं, राधा रानी उनको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं, साथ ही घर परिवार में सुख-समृद्धि और शांति रहती है तथा नि:संतानों को संतान सुख प्राप्त होता है ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.28 से 02.02 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
05:29:34 07:41:24
कन्या
07:41:24 09:52:03
तुला
09:52:03 12:06:40
वृश्चिक
12:06:40 14:22:51
धनु
14:22:51 16:28:29
मकर
16:28:29 18:15:38
कुम्भ
18:15:38 19:49:11
मीन
19:49:11 21:20:23
मेष
21:20:23 23:01:06
वृषभ
23:01:06 24:59:43
मिथुन
24:59:43 27:13:24
कर्क
27:13:24 29:29:34
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..8
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜ चौघडिया :-
प्रात: 07.44 से 09.18 तक अमृत
प्रात: 10.53 से 12.27 तक शुभ
दोप 03.36 से 05.10 तक चंचल
सायं 05.10 से 06.44 तक लाभ
रात्रि 08.10 से 09.36 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ गौरीसुखावहाय  नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
परोपदेशकुशलाः दृश्यन्ते बहवो जनाः ।
स्वभावमतिवर्तन्तः सहस्रेषु अपि दुर्लभाः ॥
अर्थात :-
दूसरों को उपदेश करने में अनेक लोग कुशल होते हैं, पर उसके मुताबिक वर्तन करनेवाले हज़ारों में एखाद भी दुर्लभ होता है ।
आरोग्यं :-
आलू के कुछ औषधीय गुण –
१- आलू मोटापा नहीं बढ़ाता है | आलू को तलकर,तीखे मसाले,घी आदि लगाकर खाने से मोटापा बढ़ता है | आलू को उबालकर या गर्म रेत अथवा गर्म राख पर भूनकर खाना लाभकारी है |
२- चोट लगने पर यदि शरीर में नील पड़ जाए तो उसपर कच्चा आलू पीसकर लगाने से लाभ होता है |
३- कच्चे आलू का आधा-आधा कप रस दिन में दो बार पीने से पेट की गैस में आराम मिलता है |
४- शरीर के जले हुए भाग पर आलो पीस कर लगाएं | ऐसा करने से जलन ख़त्म होकर आराम आ जाता है |
५- चेहरे पर कच्चा आलू रगड़ने से झाँइयों व मुहाँसों आदि के दाग मिटकर चेहरा कान्तियुक्त बनता है |
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोध होगा। बेचैनी रहेगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में कलह हो सकती है। निवेश इत्यादि में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। शारीरिक हानि हो सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर अवसर हाथ आएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाह के उम्मीदवारों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। प्रमाद न करें। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संगीत‍ व चि‍त्रकारी आदि के कार्य सफल तथा पूर्ण होंगे। एकाग्रता बनी रहेगी। अध्ययन में मन लगेगा। धनार्जन होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
 लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लाभ का प्रतिशत कम रहेगा। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कारोबार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अच्छी खबर प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च होगा। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट संभव है।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कष्ट संभव है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कानूनी अड़चन आ सकती है। लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। धैर्य रखें। प्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *