इंदौर। प्राचार्य विमुक्ता को जलाने वाले आरोपित का घटना के बाद का वीडियो आया सामने – देखें वीडियो

इंदौर के BM कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल डॉ. विमुक्ता शर्मा की मौत के बाद ग्रामीण एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। ये कार्रवाई दिवंगत प्रिंसिपल द्वारा बीते साल सिमरोल थाने में की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर की गई है। उन्होंने फरवरी 2022 में दो बार और सितंबर 2022 में एक बार आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव (24) के खिलाफ शिकायत की थी। बाद में उसी ने उनकी जान ले ली।

इस मामले में सिमरोल थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया और देपालपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे को ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने लाइन अटैच किया है। एएसपी से मामले की जांच करवाई गई थी।

 

उधर, प्रोफेसर को जलाने के बाद आरोपी आशुतोष किस तरह भागा और कैसे पकड़ाया, इसका एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बिना कपड़ों के पहाड़ की चढ़ाई चढ़ता दिख रहा है। उसके क्रिमिनल माइंडसेट का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि गिरफ्त में आने के बाद से वो ना केवल लगातार बयान बदल रहा है, बल्कि हर बार नई कहानी सुनाकर पुलिस को बरगलाने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस को चकमा देने और खुद को मानसिक रूप से बीमार बताने के लिए आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव एक दिन की रिमांड के दौरान लॉकअप में फूट-फूट कर रोता रहा। रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे करीब चार घंटे पूछताछ की। हवालात के अंदर बंद इस शातिर गुनहगार पर नजर रखने के लिए चार पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा।सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने बताया कि चारों पुलिसकर्मी रातभर जागे और उन्होंने हवालात के बाहर से ही आरोपी पर रातभर नजर रखी। आरोपी का जेल वारंट बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *