इंदौर।  पब के बाहर पुलिसवालों से उलझी युवतियां, अपशब्द बोलते वीडियो वायरल – आप भी देखें वायरल वीडियो

शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात नशे में युवतियों ने पुलिसकर्मियों से खूब हुज्जत की। उन्‍होंने समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को अपशब्द भी कहे। पुलिसवालों ने उनके साथ आये युवकों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में जमानत भी दे दी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

 

टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक वाकया सतगुरु परिणय इमारत के समीप का है। बताते हैं कि युवतियों के साथ पब में छेड़छाड़ हुई थी। इसके बाद वे उन युवकों से पब के बाहर भिड़ गई। हंगामा होता देख पुलिसवाले पहुंचे तो युवतियां विवाद करने लगी।

पुलिसकर्मियों ने निकुंज वल्लभ राठी (मेनरोड घाटा बिल्लौद), राकेश गंगाधर यादव (संपूर्ण बाग कालोनी,लेबड़), अंकित महेश वर्मा (आंबेडकर नगर,बेटमा) और मुकेश रघुवंश पटेल (पटेल नगर, घाटा बिल्लौद) को पकड़ लिया। टीआइ के मुताबिक सभी को समझाइश के बाद थाने से रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *