
टीएमसी (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि सोमवार देर शाम से उनका पता नहीं चल रहा है. पूर्व रेल मंत्री के बेटे सुभ्राग्शु ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके पिता सोमवार देर शाम से ‘लापता हैं. टीएमसी नेता सुभ्राग्शु (Subhragshu) ने कहा, “अब तक मैं अपने पिता से संपर्क करने में असमर्थ हूं. वह लापता हैं. रॉय के करीबी सहयोगियों ने कहा कि वह सोमवार शाम को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले थे. लेकिन मुकुल रॉय ने खुद बताया कि वह अपने निजी काम से दिल्ली आए थे। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनका दिल्ली पहुंचना कोई खास एजेंडा नहीं था। रॉय ने कहा- “मैं कई सालों से सांसद हूं। क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? पहले मैं नियमित रूप से दिल्ली आता था।”
हालांकि, रॉय ने अपनी यात्रा के एजेंडे पर अभी तक चुप्पी बनाए हुए हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में उनके राजनीतिक कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। पूर्व रेलवे मंत्री मुकुल रॉय के बेटे सुभ्राग्शु राय ने अपने पिता के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। सुभ्राग्शु राय ने कहा- “पिता से सोमवार शाम से ही कोई संपर्क नहीं हो पाया है और वो तब से ही लापता है।”
टीएमसी में दूसरे स्थान पर हैसियत रखने वाले रॉय साल 2017 में पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था. रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता और बाद में परिणाम घोषित होने के बाद टीएमसी में लौट आये थे.