
जून महीने की शुरुआत हो चुकी है और अगर आपको भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI) द्वारा चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों (2000 rupee notes) को बदलवाने के अलावा अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य (urgent banking work) हों, तो बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) लिस्ट देखकर ही घर से निकलें. कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक में पहुंचें और वहां ताला लटका मिले. आरबीआई के मुताबिक, जून महीने में कुल 12 दिन बैंकों में काम-काज नहीं (12 days Banks not work) होगा. इन बैंक हॉलिडे में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है।
नोटों की अदला-बदली पर ब्रेक
बीते 19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था. देश के बैंकों में इन्हें बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो चुकी है और 30 सितंबर तक ये जारी रहेगी. इस बीच अगर आप इस महीने अपने पास मौजूद इन नोटों को बदलने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर घर से निकलने से पहले एक बार बैंकिंग हॉलिडे लिस्ट चेक करना आपके लिए बेहद जरूरी है. जून में पड़ रही 12 दिन की छुट्टियों में बैंकों में कोई काम नहीं होगा, इसमें नोटों को बदलना भी शामिल है।
12 हॉलिडे में छह साप्ताहिक अवकाश
आरबीआई द्वारा वेबसाइट पर अपडेट की गई June 2023 Bank Holiday लिस्ट को देखें तो, साप्ताहिक अवकाशों के अलावा विभिन्न आयोजनों के चले छह दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. लिस्ट के मुताबिक 4, 10,11,18,24 और 25 जून को रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और त्योहारों के मद्देनजर बैंकों में कोई काम-काज नहीं होगा. इन आयोजनों में ओडिशा में रथ यात्रा, बकरीद समेत अन्य शामिल हैं।
जून में इस दिन रहेंगे बैंक बंद :-
4 जून 2023 : रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
10 जून 2023 : दूसरे शानिवार की छुट्टी
11 जून 2023 : रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
15 जून 2023 : वीरवार, राजा संक्रांति के दिन (इस दिन ओडिशा और मिजोरम में बैंक की छुट्टी)
18 जून 2023 : रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
20 जून 2023 : शानिवार, रथ यात्रा की छुट्टी (इस दिन ओडिशा और मणिपुर में बैंक की छुट्टी)
24 जून 2023 : बुधवार, महीने की चौथा शनिवार
25 जून 2023 : रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
26 जून 2023 : सोमवार, खर्ची पूजा की छुट्टी (इस दिन त्रिपुरा में बैंक रहेंगे बंद)
28 जून 2023 : बुधवार, ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में बैंक रहेंगे बंद)
29 जून 2023 : वीरवार, ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन देशभर में बैंक में रहेंगे)
30 जून 2023 : शुक्रवार, रीमा-ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन मिजोरम औप ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे
घर बैठे निपटाएं कई जरूरी काम
डिजिटलीकरण के दौर में आजकल ज्यादातर बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसे तमाम काम हैं जिनके लिए आपको बैंक ब्रांच में जाना पड़ता है. बैंकों द्वारा मुहैया कराई जाने वाली ऑनलाइन सुविधाएं 24 घंटे चालू रहती हैं और पैसों के लेन-देन से लेकन अन्य ऐसे काम जिनके लिए बैंक ब्रांच में जाना जरूरी न हो, आप घर बैठे ही निपटा सकते हैं।