अनलॉक 4 की गाइडलाइन जारी
21 सितंबर से खुलेंगे ओपन एयर थिएटर ,अन्य सिनेमा स्विमिंग पूल रहेंगे बन्द। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम 21 सितम्बर से हो सकेंगे , कार्यक्रम में 100 लोगो की होगी इजाजत। 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी मेट्रो सिनेमा हॉल स्विमिंग पूल बंद रहेंगे कंटेनमेंट जोन में रहेंगी पाबंदियां। 30 सितंबर तक स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे. सिनेमा हॉल, स्विमिंग पुल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (कुछ विशेष मामलों को छोड़कर) अभी भी बंद रहेंगे.

