
फिल्म आदिपुरुष को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से भी सख्त टिप्पणी की गई है. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को साफ कर दिया कि देश में किसी को भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है.
दरअसल, ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म के डायलॉग और सीन को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं. बवाल बढ़ता देख फिल्म के डायलॉग के लेखक मनोज मुंतशिर ने अपनी सुरक्षा की मांग की है.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि सेंसर बोर्ड को इस पर जो भी फैसला करना था वह उन्होंने किया है. ये उनका काम है. फिल्म के निर्माताओं और निर्देशकों ने फिल्म में डायलॉग को बदलने की बात कही है. किसी को भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है.