
फेमस पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. खबरों के मुताबिक सिंगर को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है. जो इस वक्त कनाडा में है. गोल्डी ने हनी सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा है. जिसके बाद सिंगर ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में की है.
हनी सिंह ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
पुलिस को दी गई शिकायत में हनी सिंह ने बताया कि, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें एक वॉइस नोट भेजा है. जिसमें उसने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है. हनी सिंह ने वो वॉइस नोट पुलिस को दे दिया है. वहीं सिंगर की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
#WATCH | Delhi | I was in America when my manager got threat calls in which death threats were given to me. I have given a complaint to the police commissioner and he said they will probe it. I think the Special Cell will probe it. I have given all the info and evidence to them:… pic.twitter.com/8B9eEFEXan
— ANI (@ANI) June 21, 2023
कौन है गोल्डी बरार?
आपको बता दें कि गोल्डी बरार वो ही गैंगस्टर है. जिसका नाम पंजाबी के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया था. रिपोर्ट्स के अनुसार गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई समेत जैसे खूंखार गैंगस्टर्स के साथ मिलकर सिद्धू की मौत की साजिश रची थी. इन दिनों गोल्डी बरार कनाडा में है. जिसके खिलाफ एनआईए ने UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ है.