
सितंबर में बदलेगी 7 ग्रहों की स्थिति, जानिए किस ग्रह में होगा कौन सा बदलाव ( डाँ. अशोक शास्त्री )
जानिए किन ग्रहों में होगा बदलाव
मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री ने एक चर्चा के दौरान बताया कि सितंबर का महीना ग्रहों के लिहाज से भारी फेरबदल वाला साबित होगी । इस महीने में 7 ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है । डाँ. शास्त्री ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार सितंबर के महीने में गुरु, सूर्य, राहु, केतु, शुक्र, बुध, मंगल की स्थितियों में बदलाव होगा। कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं तो कुछ ग्रह वक्री और मार्गी होंगे। इन सभी बदलावों का हमारे और आपके जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ेगा। चलिए आपको बताते हैं इस महीने कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी दशा ।
सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश
डाँ. अशोक शास्त्री ने कहा कि हम सभी के करियर , सुख समृद्धि और तरक्की के कारक माने जाने वाले सूर्यदेव 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं । यह गोचर शाम को 7 बजकर 17 मिनट पर होगा । सूर्य के इस गोचर को कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है । जिन जातकों पर सूर्य की शुभ दशा चल रही है उन्हें इस गोचर से लाभ प्राप्त हो सकता है ।
मंगल हो रहे हैं वक्री
डाँ. अशोक शास्त्री ने कहा कि स्वभाव से उग्र माने जाने मंगल ग्रह अपनी ही राशि मेष में 10 सितंबर से वक्री चाल से चलना शुरू करेंगे । इससे पहले मंगल ने 1 अगस्त को मेष में प्रवेश किया था । अब ये इसी राशि में टेढ़ी चाल से चलना शुरू करेंगे । क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल की टेढ़ी चाल कुछ राशियों के लिए अच्छा संकेत नहीं मानी जा रही है । इससे कुछ राशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है ।
बुध आ रहे हैं कन्या राशि में
ज्योतिषाचार्य डाँ. शास्त्री के मुताबिक बुद्धि प्रदाता ग्रह माने जाने वाले बुध 2 सितंबर को अपनी ही राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं। बुध के इस गोचर को कुछ राशियों के लिए शुभफलदायी माना जा रहा है। इसके बाद ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध 22 सितंबर को तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र की राशि में बुध का प्रवेश कुछ राशियों को लाभ दिलवाएगा तो कुछ को नुकसान भी हो सकता है ।
गुरु हो रहे हैं मार्गी
डाँ. अशोक शास्त्री ने बताया कि ग्रहों के देवता गुरु या यानी बृहस्पति 13 सितंबर को अपनी ही राशि धनु में मार्गी होने वाले हैं । यानी सीधी चाल से चलना शुरू करेंगे । इससे पहले जून में बृहस्पति अपनी ही राशि धनु में आए थे । गुरु को धन , स्वर्ण और सुख सुविधा का कारक माना जाता है । गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों को खासा लाभ हो सकता है ।
शुक्र का गोचर
वैवाहिक जीवन , सौंदर्य, प्रेम संबंधों और सेक्स लाइफ को प्रभावित करने वाला ग्रह शुक्र 1 सितंबर को चंद्रमा की राशि कर्क में आ रहे हैं । डाँ. शास्त्री के अनुसार शुक्र के गोचर का प्रभाव कई राशियों को लाभ दिलवाएगा और इसके प्रभाव से कुछ राशियों के दांपत्य सुख में वृद्धि होगी । इसके बाद 28 सितंबर को शुक्र गुरु की राशि सिंह में गोचर करेंगे । माना जा रहा है कि इस गोचर का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का प्रभाव होगा ।
राहु आ रहे हैं वृष राशि में
डाँ. शास्त्री के अनुसार क्रूर ग्रहों में से एक राहु इस बार सितंबर के महीने की 23 तारीख को शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं । राहु को छाया ग्रह माना जाता है , जो कि व्यक्ति के मन तथा बुद्धि को भ्रमित कर देता है। माना जाता है कि राहु के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार की घटनाएं होती हैं । वृषभ में राहु के आने से कुछ राशियों को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है ।
केतु आएंगे धनु राशि में
सिंतबर की 23 तारीख को केतु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा । यह गोचर सुबह 8 बजकर 26 मिनट पर होगा । केतु के इस गोचर से सभी राशियों पर गहरा प्रभाव होगा । ज्योतिषाचार्य डाँ. अशोक शास्त्री ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में केतु को एक मायावी ग्रह माना जाता है । यह मोक्ष , अध्यात्म और वैराग्य का कारक माना जाता है । केतु को लेकर ये कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर ये ग्रह मेहरबान होता है तो उसे मालामाल कर देता है। वहीं बिगाड़ने पर आता है तो कंगाल कर देता हैं । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
–: शुभ भवतु :–