छतरपुर । 24 साल के युवक ने की आत्महत्या , इंस्टाग्राम एकाउंट पर डाला था स्टेट्स ‘ मैं आ रहा हूँ ‘

छतरपुर में 24 वर्षीय युवक की तैरती हुई लाश तालाब में मिलने का मामला सामने आया है। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकालवाकर पंचानाम बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवक हर्ष अग्रवाल (पिता स्व.अशोक अग्रवाल) कोतवाली थाना क्षेत्र चौक बाजार हटवारा इलाके का रहने वाला है जो कि परसों (21-22 जून) की दरमियानी रात 11 बजे से अपने घर से गायब है। सूत्रों की मानें तो उसने रात को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर “मैं आ रहा हूँ” लिखा हुआ स्टेटस डाला था इसके बाद से वह गायब था। को रात में ढूंढने पर नहीं मिला जिसकी परिजनों (उसके बड़े भाई) ने 22 जून की सुबह कोतवाली थाने जाकर गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद 23 जून को उसकी लाश शहर के (प्रताप सागर तालाब) बड़े तालाब में तैरती हुई मिली।

● लगाये जा रहे अलग-अलग कायास..

हालांकि अब मौत के बाद मामले में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेटस डाला है इससे मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है।

● नहीं है अब इंस्टा स्टेटस..

हालांकि अब तक (24 घंटे हो जाने पर) उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का स्टेटस डिलीट हो चुका है। मामले में कोतवाली TI अरविंद दांगी के मुताबिक उक्त मामले में जांच चल रही है। अब मौत की वजह क्या है, यह जांच का विषय है, मामले में जांच चल रही है.जांच के बाद ही स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *