
मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक मिनी ट्रक उफनती नदी में पलट गया, जिसमे 10 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि अभी तक मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ट्रक बारात लेकर लौट रहा था और उसमें दुल्हन भी थी। बताया जा रहा है कि सभी लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव से टीकमगढ़ से जतारा लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना दतिया के दुरसडा थाना के बुहारा गांव की है। 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
मौके पर बचाव कार्य चल रहे हैं और पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि ट्रक स्पीड में था। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।