महू। वन विभाग ने पकड़ा,आतंक मचा रहा खूंखार तेंदुआ

पिछले 4 दिनों से पीथमपुर के सेक्टर 3 में स्थित एशिया के सबसे बड़े हाई स्पीड ऑटो टेस्टिंग ट्रेक नेट्रेक्स पर तेंदुए का मूवमेंट नजर आ रहा था। यहां पर धार वन विभाग को तेंदुए के वाटर वेड ट्रैक पर पानी पीने और एक नील गाय के तेंदुए द्वारा शिकार किए जाने के प्रमाण भी मिले थे। जिसके बाद से ही धार वन विभाग तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए प्रयासरत था, जिसमें आज वन विभाग को सफलता मिल ही गई और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

गौरतलब है कि सेक्टर 3 मैं 3 हजार एकड़ में फैले एशिया के सबसे बड़े हाई स्पीड ऑटो टेस्टिंग ट्रैक में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियों एवं आसपास के रहवासियों में तेंदुए को लेकर काफी खौफ फैल चुका था। तेंदुए को पकड़ने के लिए धार वन विभाग ने यहां सोमवार को 2 पिंजरे भी लगाए थे, साथ ही विभाग के अधिकारी नाइट विजन कैमरे से भी तेंदुए पर नजर बनाए रखे हुए थे।

वन विभाग के रेंजर महेश अहिरवार ने बताया की तेंदुआ आज सुबह 8.30 बजे पिंजरे में कैद हुआ था जिसकी उम्र 4 साल हैं। वन विभाग की टीम यहाँ 22 जून से तेंदुए की तलाश में लगी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *