कांग्रेस को फिर झटका पूर्व मंत्री की बहन बीजेपी में हुई शामिल

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनावी साल में जनता के बीच माहौल बनाने के लिए पार्टी के दिग्गजों का दौरा लगातार जारी है। उधर चुनाव से पहले नेताओं को पार्टी ज्वाइन करने और छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज खरगोन में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

प्रमिला साधौ बीजेपी में शामिल: इस दौरान महेश्वर से कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी साधो की बहन ने भाजपा में शामिल हुईं। पूर्व कैबिनेट मंत्री की बहन प्रमिला साधो ने चुनावी साल में बीजेपी का दामन थामा है। प्रमिला को अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई। बता दें आज जेपी नड्डा खरगोन के दौरे पर है। यहां उन्होंने जनता के बीच रोड शो कर राज्य स्तरीय स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *